प्रवासी भारतीय दिवस: संकट में सहयोग के लिए प्रवासी भारतीयों को मोदी ने दिया धन्यवाद

न्यूज टुडे नेटवर्क। आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों को इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि बीता साल हम सभी के लिए बेहद चुनौतियों वाला साल रहा है लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय
 | 
प्रवासी भारतीय दिवस: संकट में सहयोग के लिए प्रवासी भारतीयों को मोदी ने दिया धन्यवाद

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। आज प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों को इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि बीता साल हम सभी के लिए बेहद चुनौतियों वाला साल रहा है लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्‍वभर में फैले भारतीय मूल के लोगों ने जिस तरह से साथ देकर अपना फर्ज निभाया है वह हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। पीएम मोदी शनिवार को प्रवासी भारतीय दिवस को संबोधित कर रहे हैं। अपने वर्चुअली संबोधन में लाइव संवाद के जरिए पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को धन्‍यवाद दिया।

उन्‍होंने कहा कि आज प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर गरीबों को सशक्त करने के भारत के प्रयासों पर पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। कोई समय था जब भारत के लोकतंत्र को संदेह की दृष्टि से देखा जाने लगा था लेकिन आज भारत ही वह स्थान है जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। कहा कि दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है। लेकिन हम सबका मन हमेशा से मां भारती से जुड़ा है।

मोदी ने कहा कि बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है। यही तो हमारी मिट्टी के संस्कार हैं। आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोरोना संकट की लड़ाई में बड़ा योगदान किया है। आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है पीएम केयर्स फंड में आया सहयोग इस बात का गवाह है। भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंसा की है।

आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक रिकवरी रेट वाले देशों में है। आज भारत एक नहीं, बल्कि दो मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है। महामारी के इस दौर में भारत ने फिर दिखा दिया कि हमारा सामर्थ्य क्या है, हमारी क्षमता क्या है।

इतना बड़ा लोकतांत्रिक देश जिसकी एकजुटता के साथ खड़ा हुआ उसकी मिसाल दुनिया में नहीं है। भारत सरकार हर समय, हर पल आपके साथ, आपके लिए खड़ी है। दुनियाभर में कोरोना लॉकडाउन से विदेशों में फंसे 45 लाख से ज्यादा भारतीयों को वंदे भारत मिशन के तहत लाया गया। विदेशों में भारतीय समुदायों को समय पर सही मदद मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किए गए। दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इस पोर्टल से मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना, उन तक पहुंचना आसान होगा।