Pranab Mukherjee के निधन पर 7 दिन के शोक की घोषणा, आज 2:30 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) का सोमवार 31 अगस्त की शाम दिल्ली के RR अस्पताल में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। 10 अगस्त को कोरोना संक्रमित (Corona positive) पाए जाने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। इस बीच उनकी ब्रेन सर्जरी (brain surgery) भी
 | 
Pranab Mukherjee के निधन पर 7 दिन के शोक की घोषणा, आज 2:30 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Former President Pranab Mukherjee) का सोमवार 31 अगस्त की शाम दिल्ली के RR अस्पताल में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। 10 अगस्त को कोरोना संक्रमित (Corona positive) पाए जाने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। इस बीच उनकी ब्रेन सर्जरी (brain surgery) भी हुई थी जिसके बाद से वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम (life support system) पर थे। लंबे समय तक बीमारी से लड़ने के बाद वो दुनिया को अलविदा कह गए।
Pranab Mukherjee के निधन पर 7 दिन के शोक की घोषणा, आज 2:30 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार
केंद्र सरकार ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। आज 1 सितंबर मंगलवार को दिल्ली में दोपहर 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली के लोधी श्मशान घाट (Lodhi shamshan Ghat) पर प्रणब दा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रणब मुखर्जी के निधन पर बंगाल की ममता सरकार ने भी 1 सितंबर को राज्य में शोक घोषित किया है।

प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर आज सुबह 9 बजे से दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग (Rajaji Marg Delhi) में श्रद्धांजलि देने के लिए रखा जाएगा। सुबह 9 बजे से राजनेता, प्रधानमंत्री, गणमान्य व्यक्ति पूर्व राष्ट्रपति को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। वहीं 11 बजे से 12 बजे के बीच आम जनता प्रणब दा को अंतिम विदाई की श्रद्धांजलि देंगे। जिसके बाद दोपहर 2.30 बजे लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
                          http://www.narayan98.co.in/
Pranab Mukherjee के निधन पर 7 दिन के शोक की घोषणा, आज 2:30 बजे यहां होगा अंतिम संस्कार                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8