Poverty: देश में बेरोजगारी का स्तर पता लगाएगा सरकार का यह ब्यूरो

कोरोना वायरस (corona virus) के कारण लगे लॉकडाउन के बाद देश में बेरोजगारी काफी हद तक बढ़ गई है। अब लेबर ब्यूरो देश में बेरोजगारी की स्थिति का पता लगाने के लिए तीन सर्वे कराएगा। ये सर्वे माइग्रेशन (migration), घरेलू कामगारों और पेशवर संगठनों पर होंगे। सर्वे के लिए बने तीन एक्सपर्ट ग्रुप (expert group)
 | 
Poverty: देश में बेरोजगारी का स्तर पता लगाएगा सरकार का यह ब्यूरो

कोरोना वायरस (corona virus) के कारण लगे लॉकडाउन के बाद देश में बेरोजगारी काफी हद तक बढ़ गई है। अब लेबर ब्यूरो देश में बेरोजगारी की स्थिति का पता लगाने के लिए तीन सर्वे कराएगा। ये सर्वे माइग्रेशन (migration), घरेलू कामगारों और पेशवर संगठनों पर होंगे। सर्वे के लिए बने तीन एक्सपर्ट ग्रुप (expert group) की श्रम मंत्री संतोष गंगवार के साथ बैठक हो गई है।
Poverty: देश में बेरोजगारी का स्तर पता लगाएगा सरकार का यह ब्यूरो
एक्सपर्ट ग्रुप की अध्यक्षता कोलकाता यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एसपी मुखर्जी करेंगे। इसमें अर्थशास्त्री और सांख्यिकीविद भी होंगे। सरकार इस सर्वे के जरिये आप्रवासी मजदूरों और उनसे जुड़े मुद्दों का अंदाजा लगाएगी। इस डेटाबेस के जरिये सरकार उनके मुताबिक रोजगार प्रोग्राम लाएगी।

बता दें कि देश में कुल कामगारों में लगभग 3 फीसदी घरेलू कामगार हैं इसलिए घरेलू कामगारों के आंकड़े इकट्ठे किए जाएंगे। इसी तरह प्रोफेशनल बॉडीज (professional bodies) का भी सर्वे होगा। साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकीलों और डॉक्टरों के यहां कितने लोगों को रोजगार मिल रहा है इसका भी पता इस सर्वे के जरिये किया जाएगा। सरकार ने एक्सपर्ट्स ग्रुप को सारी तकनीकी तैयारी जल्द से जल्द करने को कहा है। सरकार बगैर किसी देरी के इस सर्वे को शुरू कराना चाह रही है।
                   http://www.narayan98.co.in/
Poverty: देश में बेरोजगारी का स्तर पता लगाएगा सरकार का यह ब्यूरो                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8