Police Job: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी सरकार ला रही इतनी भर्तियां

यूपी में युवाओं को रोजगार (employment) देने की मुहिम तेजी से चल रही है। अब...
 | 
Police Job: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी सरकार ला रही इतनी भर्तियां

यूपी में युवाओं को रोजगार (employment) देने की मुहिम तेजी से चल रही है। अब पुलिस विभाग में अपना करियर (career) बनाने के लिए युवाओं के पास एक अच्छा मौका है। पुलिस विभाग (police department) में 13 हजार पदों पर भर्तियों की तैयारी तेज हो गई है। इसके तहत पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने मिनिस्टीरियल संवर्ग के 1250 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Police Job: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी सरकार ला रही इतनी भर्तियां
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि इस साल के अंत तक सीधी भर्ती के पुलिस उप निरीक्षक के 6 हजार, कारागार व घुड़सवार पुलिस के लगभग 2500 और अग्निशमन विभाग में लगभग तीन हजार पदों पर भर्तियां (recruitment) होनी हैं। इनकी भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन सभी विभागों में जो भर्तियां होनी हैं, वे आरक्षी के पद की हैं। उन्होंने कहा कि स्थितियां सामान्य रहीं तो बोर्ड नवंबर-दिसंबर में भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की कोशिश करेगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने की कार्रवाई शुरू होगी।
                    http://www.narayan98.co.in/
Police Job: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी सरकार ला रही इतनी भर्तियां                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8