PMEGP: उत्तर प्रदेश ने PMEGP कार्यक्रम में मारी बाजी, मिला देश में पहला स्थान

उत्तर प्रदेश तरक्की के रास्ते पर है। धीरे-धीरे यूपी हर क्षेत्र में बाजी मार रहा है। अब उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अन्तर्गत 135 प्रतिशत की उपलब्ध हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अपर मुख्य सचिव डॉ नवनीत सहगल ने बताया कि गत वित्तीय
 | 
PMEGP: उत्तर प्रदेश ने PMEGP कार्यक्रम में मारी बाजी, मिला देश में पहला स्थान

उत्तर प्रदेश तरक्की के रास्ते पर है। धीरे-धीरे यूपी हर क्षेत्र में बाजी मार रहा है। अब उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अन्तर्गत 135 प्रतिशत की उपलब्ध हासिल कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अपर मुख्य सचिव डॉ नवनीत सहगल ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में बोर्ड द्वारा 27,957 व्यक्तियों को स्वरोजगार (self employed) से जोड़ा गया है।
PMEGP: उत्तर प्रदेश ने PMEGP कार्यक्रम में मारी बाजी, मिला देश में पहला स्थान
उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रोजगार सृजन का लक्ष्य 20,576 निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 2363 इकाइयों को 8175.04 लाख रुपये का ऋण वितरित (loan distribution) कराकर 27957 लोगों को रोजगार के अवसर सुलभ कराये गये।

PMEGP के तहत गुजरात को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान मिला है। डॉ. सहगल ने बताया कि यह उपलब्धि यूपी को सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन से प्राप्त हुई है। PMEGP के माध्यम से सूक्ष्म श्रेणी की इकाइयों की स्थापना खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कराकर रोजगार के अवसर सृजित किये गये हैं। इस योजना का क्रियान्वयन देश के सभी प्रदेशों में गठित खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन सुनिश्चित कर रोजगार सृजन को विशेष प्रमुखता प्रदान की है।
                          http://www.narayan98.co.in/
PMEGP: उत्तर प्रदेश ने PMEGP कार्यक्रम में मारी बाजी, मिला देश में पहला स्थान                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8