नई दिल्ली- पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी भाजपा दिग्गज आडवाणी को जन्मदिन की बधाई, आप भी कहेंगे वाह

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क-गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपना 91 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा
 | 
नई दिल्ली- पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी भाजपा दिग्गज आडवाणी को जन्मदिन की बधाई, आप भी कहेंगे वाह

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क-गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपना 91 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आडवाणी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा कि भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है। मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है। उनकी विद्वता की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट की किया। जिसमें उन्होंने लिखा पार्टी के वरिष्ठ नेता का भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव पड़ा है। उन्होंने नि:स्वार्थ भावना और सतत परिश्रम से भाजपा को खड़ा किया और आश्चर्यजनक रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

नई दिल्ली- पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी भाजपा दिग्गज आडवाणी को जन्मदिन की बधाई, आप भी कहेंगे वाह

हल्द्वानी- भाजपा में पतझड़ जारी, भाजपा के तीन और विकेट गिराने के बाद मैदान मारने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

शाह, राजनाथ सिंह और गडकरी ने दी बधाई

वही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने से लेकर संसद में एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में आडवाणी जी का भारतीय राजनीति में अद्वितीय योगदान है हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं। इसके अलावा लालकृष्ण आडवाणी को केंद्रीय गृहमंत्री राजाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जन्मदिन की बधाई दी। गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म कराची (पाकिस्तान) में 1927 को हुआ था। वह भारतीय राजनीति में कद्दावर नेता माने जाते हैं। उनका सफर आरएसएस के सदस्य से लेकर से कंद्रीय मंत्री तक का है।