PM मोदी कल यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों से करेंगे चर्चा, इसकी होगी समीक्षा

केंद्र सरकार व राज्य सरकारें कोरोना वायरस (Corona virus) की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसी दौरान अब पीएम नरेंद्र मोदी 23 सितंबर यानी कल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक बैठक के
 | 
PM मोदी कल यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों से करेंगे चर्चा, इसकी होगी समीक्षा

केंद्र सरकार व राज्य सरकारें कोरोना वायरस (Corona virus) की रोकथाम के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसी दौरान अब पीएम नरेंद्र मोदी 23 सितंबर यानी कल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करेंगे।

जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी कोविड (covid) प्रतिक्रिया और प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। ये राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश हैं- महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और पंजाब। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक कोरोना रोगियों के ठीक होने से भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों के ठीक होने का रिकॉर्ड (record) बना लिया है। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या लगभग 45 लाख हो गई है।’
                          http://www.narayan98.co.in/
PM मोदी कल यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों से करेंगे चर्चा, इसकी होगी समीक्षा                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8