Plantation: उत्तर प्रदेश ने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में रोपे गए इतने पौधे

उत्तर प्रदेश में व्यापक पौधरोपण अभियान (Extensive plantation drive) के अंतर्गत रविवार को एक नया रिकॉर्ड (Record) बन गया है। प्रदेश में रात तक कुल 25 करोड़ 87 लाख 47 हजार 661 पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) लखनऊ के कुकरैल वन में सुबह हरिशंकरी पौधे का रोपण कर इस अभियान की
 | 
Plantation: उत्तर प्रदेश ने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में रोपे गए इतने पौधे

उत्तर प्रदेश में व्यापक पौधरोपण अभियान (Extensive plantation drive) के अंतर्गत रविवार को एक नया रिकॉर्ड (Record) बन गया है। प्रदेश में रात तक कुल 25 करोड़ 87 लाख 47 हजार 661 पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) लखनऊ के कुकरैल वन में सुबह हरिशंकरी पौधे का रोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर बरगद, पीपल और पाकड़ के भी पौधे लगाए।

Plantation: उत्तर प्रदेश ने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में रोपे गए इतने पौधेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें केवल वृक्ष लगाने ही नहीं बल्कि उसे बचाने की भी तैयारी करनी चाहिए। जन सहभागिता के माध्यम से पौधरोपण (Plantation) के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सका है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 (Global pandemic Covid-19) से जूझ रहा है। लोग कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने के रास्ते ढूंढ रहे हैं। भारत के आयुर्वेद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी कई औषधीय वनस्पतियां हैं, जिनका काढ़ा पीने से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।

http://www.narayan98.co.in/

Plantation: उत्तर प्रदेश ने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में रोपे गए इतने पौधे

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8

पौधरोपण अभियान के अंतर्गत प्रदेश (State) के हर जिले में अलग-अलग प्रजातियों के पौधों की स्मृति वाटिका, पंचवटी वाटिका, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका और हरिशंकरी के पौधे रोपे गए हैं। इस अभियान के अंतर्गत रोपे गए सभी पौधों की जियो टैगिंग (Geo Tagging) कराई गई है। ताकि पौधों की स्थिति की जानकारी वन मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष को होती रहे।