पिथौरागढ-विधानसभा उपचुनाव में मतदान शुरू, भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने डाला वोट

Pithoragadh News- विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आज सुबह से भी मतदान केन्द्रों पर अपने विधायक चुनने को लेकर भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि
 | 
पिथौरागढ-विधानसभा उपचुनाव में मतदान शुरू, भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने डाला वोट

Pithoragadh News- विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आज सुबह से भी मतदान केन्द्रों पर अपने विधायक चुनने को लेकर भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि कई जगहों पर ठंड के चलते वोटरों की संख्या में कमी आयी है। इस बार 105711 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले मेंं 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उपचुनाव का परिणाम 28 नवंबर को जारी किया जायेगा।

पिथौरागढ-विधानसभा उपचुनाव में मतदान शुरू, भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने डाला वोट
बता दें कि पिथौरागढ़ विस सीट से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस से अंजू लुंठी ताल को मैदान में उतारा है। पहली बार जिले में दो बड़ी पार्टियों ने महिलाओं पर दांव खेला है। सुबह भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने अपना वोट डाला। विस क्षेत्र में लोकल टैक्सी, दोपहिया, निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub