पिथौरागढ़-विधानसभा उप चुनाव में मतगणना शुरू, इस पार्टी ने बढ़ाई बढ़त

Pithoragadh News- आज पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले 556 डाक मत पत्रों की गणना से हुई । जिसके बाद पहले चरण के मतदान का परिणाम जनता के बीच आया। जिसमें भाजपा को 2405 और कांग्रेस को 2317 ओर सपा को
 | 
पिथौरागढ़-विधानसभा उप चुनाव में मतगणना शुरू, इस पार्टी ने बढ़ाई बढ़त

Pithoragadh News- आज पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले 556 डाक मत पत्रों की गणना से हुई । जिसके बाद पहले चरण के मतदान का परिणाम जनता के बीच आया। जिसमें भाजपा को 2405 और कांग्रेस को 2317 ओर सपा को मात्र 76 वोट मिले जबकि 68 वोट नोटा को पड़े। पहले चरण में भाजपा ने बढ़त बना ली है।

पिथौरागढ़-विधानसभा उप चुनाव में मतगणना शुरू, इस पार्टी ने बढ़ाई बढ़त
बता दें वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव चल रहा है। जिसमें भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि कांग्रेस की ओर से अंजू लुंठी को मैदान में उतारा गया। विगत 25 नवंबर को जिले में मतदान कराया गया। आज मतगणना चल रही है। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर को काउंटिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है।