पिथौरागढ़-नेपाल ने भारत के समाचार चैनलों का प्रसारण किया बंद, केवल इस चैनल को मिली अनुमति

पिथौरागढ़-लगताार नेपाल की ओर से भारत विरोधी गतिविधियां चल रही है। गीतों के माध्यम से भी नेपाल लगातार अपना विरोध जता रहा है। अब नेपाल ने भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई है। केवल दूरदर्शन को इसमें छूट मिली है बाकि सभी चैनलों पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि
 | 
पिथौरागढ़-नेपाल ने भारत के समाचार चैनलों का प्रसारण किया बंद, केवल इस चैनल को मिली अनुमति

पिथौरागढ़-लगताार नेपाल की ओर से भारत विरोधी गतिविधियां चल रही है। गीतों के माध्यम से भी नेपाल लगातार अपना विरोध जता रहा है। अब नेपाल ने भारतीय समाचार चैनलों पर रोक लगा दी गई है। केवल दूरदर्शन को इसमें छूट मिली है बाकि सभी चैनलों पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि इसके पिछले समाचार चैनलों पर नेपाल के बारे में बेलगाम प्रचार का आरोप लगाया है।

पिथौरागढ़-नेपाल ने भारत के समाचार चैनलों का प्रसारण किया बंद, केवल इस चैनल को मिली अनुमति
इस मामले में नेपाल में मेगा मैक्स टीवी के उपाध्यक्ष धु्रव शर्मा ने बताया कि चैनल के वितरकों ने गुरुवार शाम से सरकारी स्वामित्व वाले दूरदर्शन को छोडक़र सभी भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण को निलंबित करने का फैसला किया है। भारतीय टीवी चैनल नेपाल के बारे में अतिरंजित और बेलगाम प्रचार कर रहे थे और हाल ही में प्रधानमंत्री और चीनी राजदूत के नामों को जोडक़र आपत्तिजनक विषयों को हवा दी थी। ऐसे में वितरकों ने उन सभी भारतीय समाचार चैनलों को प्रसारित करना बंद कर दिया है, जिन्होंने ऐसी आपत्तिजनक खबरें प्रसारित की हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इंटरनेट से सामग्री को अवरुद्ध करने की नीति नहीं अपनाती है, तब तक हम भारतीय चैनलों के प्रसारण पर रोक नहीं लगा सकते हैं। सभी वितरक सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि सरकार क्लीन फीड में आने से पहले अनधिकृत वीडियो सामग्री को इंटरनेट से बंद कर दे।