पिथौरागढ़-पहाड़ की दो प्रतिभाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, 11 फरवरी से गुजरात में दिखायेंगे दमखम

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क- पहाड़ की प्रतिभाएं लगातार आगे आ रही है। आज हर क्षेत्र में देवभूमि की प्रतिभाओं ने अपना सिक्का जमा रखा है। अब राइंका पांखू की कक्षा 6 की छात्रा मोनिका जोशी व कक्षा 12 के छात्र पवन कुमार का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन से स्कूल और
 | 
पिथौरागढ़-पहाड़ की दो प्रतिभाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, 11 फरवरी से गुजरात में दिखायेंगे दमखम

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क- पहाड़ की प्रतिभाएं लगातार आगे आ रही है। आज हर क्षेत्र में देवभूमि की प्रतिभाओं ने अपना सिक्का जमा रखा है। अब राइंका पांखू की कक्षा 6 की छात्रा मोनिका जोशी व कक्षा 12 के छात्र पवन कुमार का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन से स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आगामी 11 फरवरी से 14 फरवरी तक गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दोनों एथलेटिक्स प्रतिभाग करेंगे। दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में एक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बीच दोनों खिलाडिय़ों का माल्यार्पण कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पिथौरागढ़-पहाड़ की दो प्रतिभाओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन, 11 फरवरी से गुजरात में दिखायेंगे दमखम

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत, खेल प्रशिक्षक प्रवीण सिंह कार्की, प्रदीप लोहनी, फूलचंद्र टम्टा, कुंती आगरी, हेमा ग्वाल, गीता पंत, राकेश लोहनी, नंदन सिंह कार्की, नारायण प्रसाद टम्टा, भगवती प्रसाद भट्टा, मुन्नी जोशी, रमा पाठक, लाखी राम चमोली, संतोष उप्रेती, मनीष पाठक गिरीश चंद्र पाठक आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।