पिथौरागढ़- पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अपने राजनेता के अंतिम दर्शनों को लोगों का उमड़ा सैलाब,

पिथौरागढ़-आज दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विमान से देहरादून के बाद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। जहां से वाहन से देव सिंह मैदान लाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने
 | 
पिथौरागढ़- पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अपने राजनेता के अंतिम दर्शनों को लोगों का उमड़ा सैलाब,

पिथौरागढ़-आज दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर विमान से देहरादून के बाद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। जहां से वाहन से देव सिंह मैदान लाया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, राज्‍य सभा सांसद अनिल बलूनी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनि चौबे ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पंत को आखिरी विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा है। कैबिनेट मंत्री का पार्थिव शरीर जैसे ही नैनीसैनी हवाई पट्टी पर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शनों के लिए देवसिंह मैदान लाया गया। नैनीसेनी एयरपोर्ट से शव के निकलने के बाद लोगों ने अपनी घरों की छतों पर चढक़र उनके अंतिम दर्शन किए। शोक में पूरा पिथौरागढ़ बाजार भी पूरी तरह बंद रहा।

पिथौरागढ़- पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अपने राजनेता के अंतिम दर्शनों को लोगों का उमड़ा सैलाब, पिथौरागढ़- पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश पंत, अपने राजनेता के अंतिम दर्शनों को लोगों का उमड़ा सैलाब,

रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

देव सिंह मैदान से पार्थिव शरीर खडक़ोट में प्रकाश पंत के आवास पर ले जाया गया। जहां परिजन अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा रामेश्वर घाट को निकली। जहां पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। पंत आज पंचतत्व में विलीन हो गये। निजी शिक्षण संस्थाओं में भी अवकाश रहा। अपने नेता को खोने दर्द हर किसी की आंखों में देख जा सकता है। इससे पहले पंत का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पहले दिल्लीी और फिर विशेष विमान से जौलीग्रांट लाया गया। जहां पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत नेता और लोगों ने स्वर्गीय पंत को श्रद्धाजलि दी।