पिथौरागढ़- बंगापानी में भूस्खलन से कई मकान ध्वस्त, हादसे में ग्रामीण व जानवर मलबे में दबे

पिथौरागढ़-बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा पहाड़ों में रहता है। हर साल पहाड़ों में आपदा का डर बना रहता है। पिथौरागढ़ जिले में बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। खबर है कि रविवार देर रात हुई बारिश से जिले के बंगापानी तहसील में कई मकान भूस्खलन की
 | 
पिथौरागढ़- बंगापानी में भूस्खलन से कई मकान ध्वस्त, हादसे में ग्रामीण व जानवर मलबे में दबे

पिथौरागढ़-बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा पहाड़ों में रहता है। हर साल पहाड़ों में आपदा का डर बना रहता है। पिथौरागढ़ जिले में बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। खबर है कि रविवार देर रात हुई बारिश से जिले के बंगापानी तहसील में कई मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसे में मकान में रह रहे ग्रामीण और जानवर दब गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने पांच लोगों से घरों से बाहर निकाला जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नाचनी भेजा गया। वही जानवरों को निकालने का काम अभी जारी है।

पिथौरागढ़- बंगापानी में भूस्खलन से कई मकान ध्वस्त, हादसे में ग्रामीण व जानवर मलबे में दबे
हादसा सुबह करीब पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है। तहसील बंगापानी के पट्टी सेलमाली के दाखिम गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि रात तीन बजे से ही बारिश हो रही थी। इस दौरान भोर में भूस्खलन होने से दो से तीन मकानों के ढहने ढह गए। हादसे में पांच लोग और जानवर मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दबे हुए लोगों को रेस्क्यू किया गया। दबे लोगों को मामूली चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नाचनी भेज दिया गया। वही जानवरों को भी रेस्क्यू अभी जारी है।