पिथौरागढ़- जानिये कौन है उत्तराखंड का यह अद्भुत बच्चा, जिसे कुदरत ने दी एक अनोखी पहचान

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क- (जीवन राज)-एक आम आदमी के हाथ-पैर की अंगुलियां 20 होती है। कभी हाथों की अंगुलियां 6-6 निकल आती है। लेकिन किसी बच्चे के 24 अंगुलियां हो तो हैरानी की बात है। ऐसा ही एक मामला पिथौरागढ़ जिले में देखने को मिला है। यहंा एक बच्चे के हाथ-पैर की कुल 24 अंगुलियां है। चौबीस
 | 
पिथौरागढ़- जानिये कौन है उत्तराखंड का यह अद्भुत बच्चा, जिसे कुदरत ने दी एक अनोखी पहचान

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क- (जीवन राज)-एक आम आदमी के हाथ-पैर की अंगुलियां 20 होती है। कभी हाथों की अंगुलियां 6-6 निकल आती है। लेकिन किसी बच्चे के 24 अंगुलियां हो तो हैरानी की बात है। ऐसा ही एक मामला पिथौरागढ़ जिले में देखने को मिला है। यहंा एक बच्चे के हाथ-पैर की कुल 24 अंगुलियां है। चौबीस अंगुलियों का होना आश्चर्य ही नहीं, अकल्पनीय भी है। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ्य है। यह आम बच्चों की तरह प्रतिक्रियाएं करता है। ऐसा नहीं कि उसकी छठीं अंगुली छोटी है सामान्य तौर पर जैसे सामान्य इंसान की अंगुलियों का साइज होता है ठीक वैसा ही है। 24 अंगुलियों वाला यह उत्तराखंड का पहला मामला हो सकता है। इससे पहले यूपी और हरियाणा में ऐसे मामले सामने आये है। जहां बच्चों की 24 अंगुलियां देखने को मिली है।

पिथौरागढ़- जानिये कौन है उत्तराखंड का यह अद्भुत बच्चा, जिसे कुदरत ने दी एक अनोखी पहचान

डेढ़ वर्षीय चेतन की 24 अंगुलियां

पिथौरागढ़ जिले के खगरौली पोखरी गांव के रहने वाले महावीर सिंह बोरा के करीब डेढ़ साल के बच्चे के 24 अंगुलियां है। उनकी पत्नी दीपा देवी ने डेढ़ वर्ष पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही बच्चे पर उनकी नजर पड़ी तो वो भी हैरत में रहे गये। बच्चे की 24 अंगुलियां थी। सामान्य तौर पर जैसे बच्चों का जन्म होता है वैसा ही इस बच्चे का जन्म भी हुआ। उन्होंने अपने पुत्र का नाम चेतन रखा। चेतन अब डेढ़ साल का हो चुका है। उसकी 24 अंगुलियां पूरी तरह से साफ दिख रही है। हाल ही सोनी टीवी पर आये इंडिया के मस्त कलंदर विक्रम बोरा उर्फ रोबो के भतीजे है। जो गांव में ही रहते है।

पिथौरागढ़- जानिये कौन है उत्तराखंड का यह अद्भुत बच्चा, जिसे कुदरत ने दी एक अनोखी पहचान

सबका चहेता है चेतन

24 अंगुलियों वाला चेतन गांव में खूब छाया रहता है लोग उसे खूब प्यार करते है। वही जब भी कोई उसे पहली बार देखता है तो हैरान रह जाता है। उसके माता-पिता उसे बेहद प्यार करते है। परिवार वाले इसे भगवान का आर्शीर्वाद मानते है। यह जानकारी न्यूज टुडे नेटवर्क को विक्रम बोरा उर्फ रोबो ने दी। बता दें कि विक्रम बोरा ने सोनी टीवी के शो इंडिया के मस्त कंलदर में अपने डांस से पूरे इंडिया का दिल जीता था। उनके डांस की तारीफ जज गीता कपूर, बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह खूब की थी। वह इस शो में ग्राड फिनाले तक पहुंचे। इन दिनों वह मुंबई में रहकर कार्य कर रहे है।