पिथौरागढ़-गृहमंत्री राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले वीर कभी शव नहीं गिनते

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों ने जबर्दस्त माहौल तैयार किया है। एक के बाद एक स्टार प्रचारक देवभूमि में आ रहे है इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा की। राजनाथ ने
 | 
पिथौरागढ़-गृहमंत्री राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले वीर कभी शव नहीं गिनते

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क-लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों ने जबर्दस्त माहौल तैयार किया है। एक के बाद एक स्टार प्रचारक देवभूमि में आ रहे है इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में चुनावी सभा की। राजनाथ ने कहा कि वीर शव नहीं गिनते हैं लाशों को गिनने का काम गिद्धों का है। विपक्ष सरकार में रहते आतंकवाद के खिलाफ कुछ कर नहीं सका। जब मोदी सरकार के कार्यकाल में सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और आतंकवादियों को मारा तो कांग्रेस सहित सारा विपक्ष सबूत मांग रहा है। विपक्ष और पाकिस्तान के सुर एक जैसे है।

पिथौरागढ़-गृहमंत्री राजनाथ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले वीर कभी शव नहीं गिनते

पूर्व पीएम अटल को दिया राज्य गठन को श्रेय

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्य की उपलब्धियां बताई और कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था इस स्तर पर है विश्व की अर्थ व्यवस्था में छठे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की तीन महाशक्तियों अमेरिका चीन और रूस में किसी एक को पीछे धकेलकर टॉप थ्री में स्थान बनाएगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का श्रेय पीएम मोदी को दिया। सम्बोधन में सात बार नमो का नाम लिया। कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उत्तराखंड राज्य के गठन को लेकर भी बाते कही। पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेयी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि जब राज्य बना तब वह यूपी के सीएम थे। पर्वतीय राज्य के विकास को लेकर शंकाए थी जो निर्मूल साबित हुई है।