पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा ने मारा मैदान, चंद्रा पंत ने अंजू लुंठी को हराया

Pithoragadh MLA Chunav-2019 पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में आज मतगणना की जा रही है। मतगणना 11 राउंड में होगी। जिसमें भााजपा प्रत्याशी चन्द्रा पंत 3350 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए थी। जिसके बाद चन्द्रा पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है। प्रदेश के
 | 
पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा ने मारा मैदान, चंद्रा पंत ने अंजू लुंठी को हराया

Pithoragadh MLA Chunav-2019 पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में आज मतगणना की जा रही है। मतगणना 11 राउंड में होगी। जिसमें भााजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत 3350 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए थी। जिसके बाद चन्द्रा पंत ने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा समर्थकों में जश्‍न का माहौल है। प्रदेश के विधायकों ने चन्द्रा पंत को बधाईयां देनी शुरू कर दी है। सुबह कि पहले चरण में भाजपा को 2405 और कांग्रेस को 2317 ओर सपा को मात्र 76 वोट मिले जबकि 68 वोट नोटा को पड़े। पहले चरण में भाजपा ने बढ़त बना ली है। इसके बाद चंद्रा पंत आगे ही बढ़ती गई। उन्होंने 3267 वोटों से कांग्रेस की अंजू लुंठी को हरा दिया।

पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा ने मारा मैदान, चंद्रा पंत ने अंजू लुंठी को हराया
बता दें वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव चल रहा है। जिसमें भाजपा ने उनकी पत्नी चंद्रा पंत को अपना उम्मीदवार बनाया जबकि कांग्रेस की ओर से अंजू लुंठी को मैदान में उतारा गया। विगत 25 नवंबर को जिले में मतदान कराया गया। आज मतगणना चल रही है। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए हैं। ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर को काउंटिंग के लिए इस्‍तेमाल किया जा रहा है।