पिथौरागढ़-पहले भाई की बन्दूक चुराई, फिर ग्राम प्रधान की गोली मारकर की हत्या

पिथौरागढ़-पहाड़ में अपराध बढ़ते जा रहे है। देर रात पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग विकास खण्ड में ग्राम प्रधान की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रधान की हत्या के बाद हत्यारोपी युवक फरार हो गया। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी
 | 
पिथौरागढ़-पहले भाई की बन्दूक चुराई, फिर ग्राम प्रधान की गोली मारकर की हत्या

पिथौरागढ़-पहाड़ में अपराध बढ़ते जा रहे है। देर रात पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग विकास खण्ड में ग्राम प्रधान की गांव के ही युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्रधान की हत्या के बाद हत्यारोपी युवक फरार हो गया। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बेरीनाग से रेगुलर और राजस्व पुलिस के साथ एसडीएम बेरीनाग भी गांव पहुंचे हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि बेरीनाग विकास खण्ड पुरानाथल क्षेत्र के बानड़ी माछीखेत के 52 वर्षीय ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी पुत्र स्व. जगत सिंह की गांव के ही नीरज सिंह पुत्र भूपाल सिंह ने नाली बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। नीरज प्रधान के बड़े भाई राजेन्द्र सिंह के घर से बन्दूक चुरा कर ले गया था। जिसके बाद उसने देर रात में हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या की खबर सुनते ही पूरे गांव में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही बेरीनाग से रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची है। एसडीएम बेरीनाग भी गांव पहुंच चुके हैं। हत्याकांड के बाद आरोपी हो गया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।