पिथौरागढ़- बसोड़ जा रही मैक्स खाई गिरकर पेड़ पर अटकी, थम गई लोगों की सांसें

Pithoragadh Accidnet News-देर शाम बसोड़ में एक मैक्स खाई में गिरी। हादसे में एक पूर्व फौजी की मौत हो गई जबकि वाहन चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि मैक्स में दो लोग सवार थे। वह सवारियां छोडक़र लौट रहा था। खाई में गिरने के बाद मैक्स एक पेड़ पर अटक गई। नहीं
 | 
पिथौरागढ़- बसोड़ जा रही मैक्स खाई गिरकर पेड़ पर अटकी, थम गई लोगों की सांसें

Pithoragadh Accidnet News-देर शाम बसोड़ में एक मैक्स खाई में गिरी। हादसे में एक पूर्व फौजी की मौत हो गई जबकि वाहन चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि मैक्स में दो लोग सवार थे। वह सवारियां छोडक़र लौट रहा था। खाई में गिरने के बाद मैक्स एक पेड़ पर अटक गई। नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस ने पूर्व फौजी का के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पिथौरागढ़- बसोड़ जा रही मैक्स खाई गिरकर पेड़ पर अटकी, थम गई लोगों की सांसें

बताया जा रहा है कि मैक्स जीप संख्या यूके 05 टीए 2535 बुंगाछीना से बसोड़ को जा रही थी। अचानक अलगड़ा के पास जीप गहरी खाई में जा गिरी। अचानक हुए हादसे में 50 वर्षीय श्याम दत्त भट्ट चंदा पुत्र बद्री दत्त कचना निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायल को लोग ने जिला अस्पताल ले गये लकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक रिटायर्ड फौजी थे। हादसे के समय वाहन में जीप में चालक बहादुर सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी बसोड़ और मृतक श्याम दत्त भट्ट ही सवार थे। वह बुंगाछीना से सवारियां छोडक़र लौट रहा था।