पिथौरागढ़- गांव में बरपा तेंदुए का कहर, चारों को निवाला बनाने के बाद अब इस युवती पर किया हमला, देखें

पिथौरागढ़ में तेंदुए का आंतक अभी बरकरार है। दरअसल यहां तेंदुए का आंतक इतना इतना बढ़ चुका है कि लोगों का घरों से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। यहां अब तक एक माह में तेंदुए चार जिंदगियों को अपना निवाला बना चुका है। आपकों बता दें कि एक सप्ताह पहले इसी गांव में तेंदुए
 | 
पिथौरागढ़- गांव में बरपा तेंदुए का कहर, चारों को निवाला बनाने के बाद अब इस युवती पर किया हमला, देखें

पिथौरागढ़ में तेंदुए का आंतक अभी बरकरार है। दरअसल यहां तेंदुए का आंतक इतना इतना बढ़ चुका है कि लोगों का  घरों से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। यहां अब तक एक माह में तेंदुए चार जिंदगियों को अपना निवाला बना चुका है। आपकों बता दें कि एक सप्ताह पहले इसी गांव में तेंदुए ने एक सात साल की बच्ची को अपना शिकार बना लिया था। जिसके बाद गांव वालों द्वारा वन विभाग को सूचित कर गांव में पिंजरा लगवाया था।

पिंजरे में तेंदुआ कैद होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को आदमखोर न बताते हुए जंगल की ओर छोड़ दिया था। जिसके बाद दुबारा गांव में तेंदुए के हमले से भय का माहौल बना हुआ है। दरअसल इस बार की घटना बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड की है, जहां गुरुवार की देर शाम को घास काट कर परिजनों के साथ लौट रही 19 वर्षीय युवती अंकिता पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के अचानक हुए हमले से परिजन दहशत में आ गए। उन्होंने जोर.जोर से चिल्लाना शुरू किया।

शोर होने के बाद तेंदुआ युवती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में युवती जान तो बच गई लेकिन वह बुरी तरह घायल हो गई। मामले में गांव वालों ने तेंदुए से परेशान होकर वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है, कि यह वन विभाग द्वारा जंगल में छोड़े गये तेंदुए की ही दस्तक हो सकती है।