पिथौरागढ़-5 लाख की प्रतिबंधित खुकरी बरामद, ऐसे तस्करों तक पहुंची पुलिस

Pithoragadh News- हाल ही में नेपाल से आने वाली खुकरी सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके बाद इसे बेचे जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। निर्देशों के बाद बाजार से खुकरी सिगरेट गायब हो गई। देर रात पुलिस को खुकरी सिगरेट की सूचना मिली। मूनाकोट बैंड के पास एक वाहन की
 | 
पिथौरागढ़-5 लाख की प्रतिबंधित खुकरी बरामद, ऐसे तस्करों तक पहुंची पुलिस

Pithoragadh News- हाल ही में नेपाल से आने वाली खुकरी सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके बाद इसे बेचे जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है। निर्देशों के बाद बाजार से खुकरी सिगरेट गायब हो गई। देर रात पुलिस को खुकरी सिगरेट की सूचना मिली। मूनाकोट बैंड के पास एक वाहन की चेकिंग करने पर भगवान और संजीव के पास से सात पेटी खुकरी सिगरेट बरामद हुई। इसके बाद दोनों निशानदेही पर छह पेटी बंद और दो पेटी खुली खुकरी बरामद की।

पिथौरागढ़-5 लाख की प्रतिबंधित खुकरी बरामद, ऐसे तस्करों तक पहुंची पुलिस
बताया जा रहा है कि देर रात झूलाघाट से अवैध तरीके से रेत ला रहे पिकअप यूके 05सीए 1453 और टिप्पर यूके05ए1097 के कागजात चेक किए। रवन्ना न होने पर दोनों वाहनों को सीज किया गया। बताया जा रहा है कि बरामद सिगरेट को जाजरदेवल थाने और सीज वाहनों को वड्डा चौकी में रखा गया है। खुकरी सिगरेट की तस्करी में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता है। फिलहाल खुकरी सिगरेट के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।