पिथौरागढ़-10 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग

पिथौरागढ़-शहर से लेकर पहाड़ तक युवा वर्ग नशे के चपेट में है। गुरुवार को ही नैनीताल पुलिस ने एक पूर्व भाजपा नेता और उसके साथी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें उसने हल्द्वानी और पहाड़ों को स्मैक सप्लाई की बात कबूली थी। अब पिथौरागढ़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। बताया जा रहा
 | 
पिथौरागढ़-10 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग

पिथौरागढ़-शहर से लेकर पहाड़ तक युवा वर्ग नशे के चपेट में है। गुरुवार को ही नैनीताल पुलिस ने एक पूर्व भाजपा नेता और उसके साथी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें उसने हल्द्वानी और पहाड़ों को स्मैक सप्लाई की बात कबूली थी। अब पिथौरागढ़ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अवैध चरस बैग में भरकर ला रही है। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई। पिथौरागढ़ एसओजी और पुलिस ने मिलकर महिला को रोककर उसके बैग में तलाशी की तो बैग में 10 किलो 398 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। चरस को देखते ही पुलिस के होश उड़ गये। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पिथौरागढ़-10 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, तस्करी का तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग

नेपाल से ला रही थी चरस

पुलिस के अनुसार अस्कोट जौलजीवी मोटर मार्ग बेडा जंगल के पास काले रंग के पि_ू बैग के साथ पैदल-पैदल आती एक महिला को रोक कर पूछताछ की गई तो महिला ने अपने बैग में चरस होने की बात बताई। महिला ने अपना नाम लक्ष्मी ततवाल पत्नी धीरेंद्र ततवाल निवासी ग्राम सिरखा थाना पांगला बताया। महिला का मायका नेपाल में है। इस मामले की पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों तक भेजी गई। इसके बाद तलाशी के लिए एसडीएम डीडीहाट से संपर्क किया गया, तो तहसीलदार मजिस्ट्रेट महेश चन्द्र पालीवाल को मौके पर बुलाया गया । तलाशी में महिला के बैग से 10 किलो 398 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

10 में चौथा मामला

इसके बाद हुई पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नेपाल से चरस ला रही थी। जिसके बाद उसके खिलाफ अस्कोट थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ महिला से उसे साथ जुड़े अवैध चरस तस्करी में लोगों के नाम पूछे जा रहे है। जिले में यह 10 दिन के भीतर चरस व स्मैक की तस्करी का चौथा मामला है। इतनी भारी मात्रा में चरस पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।