हल्द्वानी-घुघुतियां त्यौहार में “भौजी छैगे Tik Tok में” पर थिरके लोग, कुमाऊंनी गीत खूब हो रहा वायरल

Haldwani News- (जीवन राज)-लोकगायक नवीन रावत के गीत ने घुघुतियां त्यौहार से ठीक पहले धमाल मचा दिया है। उतरैयणी में उनका यह गीत खूब सुनने को मिला। लोग उनके गीत भौजी छैगे टिक टॉक में पर थिरकते नजर आये। इससे पहले लोकगायक नवीन रावत कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं। एक बार फिर उनके नये
 | 
हल्द्वानी-घुघुतियां त्यौहार में “भौजी छैगे Tik Tok में” पर थिरके लोग, कुमाऊंनी गीत खूब हो रहा वायरल

Haldwani News- (जीवन राज)-लोकगायक नवीन रावत के गीत ने घुघुतियां त्यौहार से ठीक पहले धमाल मचा दिया है। उतरैयणी में उनका यह गीत खूब सुनने को मिला। लोग उनके गीत भौजी छैगे टिक टॉक में पर थिरकते नजर आये। इससे पहले लोकगायक नवीन रावत कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं। एक बार फिर उनके नये गीत भौजी छैगे टिक टॉक में पहले दिन से रफ्तार पकड़ ली है। यह गीत खनारी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। अधिकांश लोग इस गीत के बोल को देखते हुए इसका इस्तेमाल अपने टिक टॉक वीडियो में कर रहे हैं।

लोकगायक नवीन रावत ने बताया कि इस गीत को उन्होंने खुद लिखा है। अभी तक वह करीब 16 कुमाऊंनी गीतों में अपनी आवाज दे चुके है। वर्ष 2013 में उन्होंने उत्तराखंड की संगीत जगत में अपना कदम रखा। उन्होंने गाने की शुरूआत मंचों के माध्यम से की। इसके बाद वर्ष 2016 में उनका पहला गीत द्वारहाटा के भलो लागो रिलीज हुआ। फिर यह सिलसिला आगे बढ़ता रहा। उनके बड़े भाई हास्य कवि शिबू रावत ने उनके लिए कई गीत लिखे जो हिट हुए। नवीन रावत ने बताया कि उत्तराखंड के लोगों ने उनके गीतों पर बहुत पसंद किया।

मूल रूप से जालली रानीखेत के रहने वाले नवीन रावत इन दिनों दिल्ली में रहकर नौकरी रह रहे है। लेकिन पहाड़ के प्रति उनका प्यार उनके गीतों की माध्यम से झलकता है।नवीन रावत ने बताया कि बचपन के दिनों का याद कर उन्हें पहाड़ की याद सताती है। वह अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ से पलायन का दर्द भी उजागर करते आये है। साथ ही छोटे-मोटे कार्यक्रमों में वह पहाड़ जाने का मौका ढूढ़ते है। उन्होंने कहा कि उनके पास गीतों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का मौका है। जिसके वह बखूबी निभाने का प्रयास कर रहे है। शीघ्र ही उनका एक नया गीत रिलीज होगा जो दर्शकों को खूब पंसद आयेगा। फिलहाल उनका गीत भौजी छैगे टिक टॉक में इन दिनों छाया हुआ है।