पौड़ी- खुद ही उजाड़ दिया अपनी मांग का सिंदूर, जानिये क्यों पति की बेरहमी कर दी हत्या

Pori news देवभूमि में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। लोग अपने रिश्तों का गला घोंट रहे है। ऐसा ही एक मामला पौड़ी में देखने को मिला। जहंा एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने महिला को पकडक़र कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद
 | 
पौड़ी- खुद ही उजाड़ दिया अपनी मांग का सिंदूर, जानिये क्यों पति की बेरहमी कर दी हत्या

Pori news देवभूमि में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। लोग अपने रिश्तों का गला घोंट रहे है। ऐसा ही एक मामला पौड़ी में देखने को मिला। जहंा एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने महिला को पकडक़र कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में ले लिया।

पौड़ी- खुद ही उजाड़ दिया अपनी मांग का सिंदूर, जानिये क्यों पति की बेरहमी कर दी हत्या

मामला पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक के सीरों गांव का है। एक महिला ने अपने पति की ईंट से मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तेजपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अक्सर दोनों में किसी ने किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। आज सुबह फिर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट पर आ पहुंची। इस बीच महिला ने पति को धक्का दिया और आंगन में गिरा दिया। गिरते ही तेजपाल बेहोश हो गया।

मौका पाकर महिला ने उसपर ईट से वार किये। सिर पर चोट लगने के चलते तेजपाल ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। और उसे घर के अंदर बंद कर दिया। वारदात की सूचना राजस्‍व पुलिस को दे दी है।

पपीते के ये फायदे जान आप भी हैरत में पड़ जायँगे