पौड़ी गढ़वाल-सतपुली महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को दिये सिविल सेवा के टिप्स, ऐसे बढ़ाया मनोबल

आज राजकीय महाविद्यालय सतपुली पौड़ी गढ़वाल में कैरियर काउंसलिंग समिति द्वारा एक कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्र महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राजकुमार त्यागी द्वारा लिया गया। इसमें प्रोफेसर त्यागी द्वारा स्नातक के बाद सिविल सेवा से संबंधित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई और विषम परिस्थितियों में
 | 
पौड़ी गढ़वाल-सतपुली महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को दिये सिविल सेवा के टिप्स, ऐसे बढ़ाया मनोबल

आज राजकीय महाविद्यालय सतपुली पौड़ी गढ़वाल में कैरियर काउंसलिंग समिति द्वारा एक कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्र महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर राजकुमार त्यागी द्वारा लिया गया। इसमें प्रोफेसर त्यागी द्वारा स्नातक के बाद सिविल सेवा से संबंधित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई और विषम परिस्थितियों में पूर्व में सिविल सेवा सफलता प्राप्त किए गए अभ्यर्थियों की जानकारी भी उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई।

पौड़ी गढ़वाल-सतपुली महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को दिये सिविल सेवा के टिप्स, ऐसे बढ़ाया मनोबल

प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा के प्रत्येक पहलू से रूबरू करवाया गया। संपूर्ण परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. राकेश उज्जवल, डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. कपिल, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. संत कुमार आदि मौजूद रहे।