पौड़ी गढ़वाल-सतपुली कॉलेज की छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, ऐसे किया प्रेरित

Pauri Garhwal News- आज राजकीय महाविद्यालय सतपुली में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला महाविद्यालय तथा पुलिस प्रशासन सतपुली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। पुलिसकर्मी निशा चौहान वह सोनम ने आत्मरक्षा संबंधी प्रदर्शन प्रस्तुत कर छात्राओं
 | 
पौड़ी गढ़वाल-सतपुली कॉलेज की छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, ऐसे किया प्रेरित

Pauri Garhwal News- आज राजकीय महाविद्यालय सतपुली में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला महाविद्यालय तथा पुलिस प्रशासन सतपुली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। पुलिसकर्मी निशा चौहान वह सोनम ने आत्मरक्षा संबंधी प्रदर्शन प्रस्तुत कर छात्राओं की इसके लिए प्रेरित किया।

पौड़ी गढ़वाल-सतपुली कॉलेज की छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, ऐसे किया प्रेरित

पुलिस उप निरीक्षक लक्ष्मी सकलानी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ उन्हें अपने साथ होने वाले दुव्र्यवहार के प्रति सजग रहने संबंधी बात कही, साथ ही गुड टच बैड टच और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में महिलाओं के साथ होने वाले दुव्र्यवहार से संबंधित प्रावधानों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कुकृत्य को छिपाने के स्थान पर अपनी समस्या तत्काल पुलिस को बताए। सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी सकलानी ने महिला उत्पीडऩ संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी छात्राओं को विस्तार से दी। राजनीति विज्ञान के प्रो. डॉ संत कुमार ने आत्मरक्षा तथा इससे संबंधित संवैधानिक व्यवस्था के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।

पौड़ी गढ़वाल-सतपुली कॉलेज की छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर, ऐसे किया प्रेरित

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ रेनू नेगी ने कहा कि नारी हमारे समाज में पूजनीय है, किंतु वर्तमान समय में असामाजिक तत्वों द्वारा उसकी गरिमा को भंग किए जाने के प्रयास होते रहते हैं, छात्राओं को इस प्रकार के कृतियों के विरोध में खड़ा होना आना चाहिए और विरोध जताना चाहिए स्वयं को और अपने आसपास के समाज में महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तभी आपकी शिक्षा की महत्ता है। इस दौरान डॉ. आरके त्यागी, डॉ राकेश इष्टवाल, डॉ रितुराज पंत, डॉ अवधेश उपाध्याय, डॉ संत कुमार, डॉ पूजा ध्यानी, डॉ दीप्ति, मनीष, गुड्डी देवी, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Treatment for Cataract | मोतियाबंद से पाए छुटकारा