पंतनगर- मजदूरों की छंटनी के विरोध में विधायक बैठे धरने पर, विवि प्रशासन के खिलाफ किया कड़ा प्रदर्शन

पंतनगर में मजदूरों की छंटनी को लेकर किच्छा के विधायक राजेश शुक्ल ने नाराजगी जताई। वह इस नाराजगी के चलते विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरने में बैठ गए। उन्होने विवि प्रशासन पर करीब 200 से अधिक मजदूरों को हटाने का आरोप लगाया। उनके साथ इस मौके पर श्रमिक भी मौजूद रहे और
 | 
पंतनगर- मजदूरों की छंटनी के विरोध में विधायक बैठे धरने पर, विवि प्रशासन के खिलाफ किया कड़ा प्रदर्शन

पंतनगर में मजदूरों की छंटनी को लेकर किच्छा के विधायक राजेश शुक्ल ने नाराजगी जताई। वह इस नाराजगी के चलते विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर धरने में बैठ गए। उन्होने विवि प्रशासन पर करीब 200 से अधिक मजदूरों को हटाने का आरोप लगाया। उनके साथ इस मौके पर श्रमिक भी मौजूद रहे और उन्होने श्रमिकों के लिए संघर्ष करने की बात कही। धरने में विधायक ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले लगभग 1800 कर्मियों की छंटनी होने की खबर मिनी थी जिस पर कुलपति से बातें कर यह छंटनी को रोका गया था और कुलपति ने भी श्रमिकों को यह आश्वासन दिया था कि किसी भी मजदूर की छंटनी नही की जाएगी।

पंतनगर- मजदूरों की छंटनी के विरोध में विधायक बैठे धरने पर, विवि प्रशासन के खिलाफ किया कड़ा प्रदर्शन

लेकिन फिर भी विभिन्न विभागों के 200 से अधिक मजदूरों को निकाल दिया गया है। जो कि किसी भी हद तक ठीक नही है। धरना स्थल पर विधायक ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मजदूरों की छंटनी को निरस्त नही किया जाता तब तक यह धरना जारी रहेगा। विधायक द्वारा धरना दिये जाने पर कुलपति तेज प्रताप सिंह मौके पर धरना स्थल पर पहुंचे और धरने को रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन कर्ताओं के समक्ष वह असफल रहे। इस दौरान कुलपति ने कहा कि मजदूरों को घर पर बैठने का कोई भी आदेश उनकी ओर से जारी नही किया गया है। जिस पर विधायक राजेश शुक्ल ने कहा कि जिन अधिकारियों ने अपने विभागों के मजदूरों को घर बैठने का आदेश जारी किया है। उन्हें तत्काल मौके पर बुलाया जाए। धरना जारी है।