पंचकूला-अब इस केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार, 17 को होगा सजा का ऐलान

पंचकूला–न्यूज टुडे नेटवर्क-पत्रकार हत्या केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट 17 जनवरी को सजा का ऐलान करेगी। आज कोर्ट ने राम रहीम के साथ ही कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह को भी दोषी करार दिया है। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने 16 साल
 | 
पंचकूला-अब इस केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार, 17 को होगा सजा का ऐलान

पंचकूला–न्यूज टुडे नेटवर्क-पत्रकार हत्या केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया गया है। कोर्ट 17 जनवरी को सजा का ऐलान करेगी। आज कोर्ट ने राम रहीम के साथ ही कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह को भी दोषी करार दिया है। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने 16 साल पुराने इस मर्डर केस में राम रहीम समेत चार आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद अब राम रहीम और बाकी दोषियों को 17 जनवरी को सजा का ऐलान किया जाएगा। डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक और मामले में दोषी करार दिया गया है। जज जगदीप सिंह ने करीब तीन बजे अपना फैसला सुनाया। गुरमीत अभी साध्‍वी दुष्‍कर्म मामले में रोहतक की सुना‍रिया जेल में 20 कैद की सजा काट रहा है।

पंचकूला-अब इस केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार, 17 को होगा सजा का ऐलान

2002 में हुई थी पत्रकार की हत्या

बता दें आरोप थे कि अक्टूबर 2002 में कुलदीप और निर्मल ने दिन-दिहाड़े सिरसा में पत्रकार रामचंद्र को गोली मारी थी। जब 2002 में मामला दर्ज किया गया था तब राम रहीम का नाम एफआईआर में नहीं था। वर्ष 2003 में जांच सीबीआई को सौंप दी थी और 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह द्वारा दिए बयानों के बाद डेरा मुखी का नाम भी शामिल किया गया और 2007 में राम रहीम सहित सभी आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया था। यौन शोषण केस में राम रहीम को सजा के बाद पिछली बार हुई हिंसा को देखते हुए प्रशासन की तरफ से चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। राम रहीम को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया है। सुनवाई के दौरान मीडिया को अदालत से बाहर रखा गया।