देहरादून-टीवी पर छाये उत्तराखंड के पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ. जोशी, कौन बनेगा करोड़पति में जीते 25 लाख

देहरादून-पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी अपने गंभीर अंदाज में टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लिया। उन्होंने चैरिटी के लिए 25 लाख रुपये जीत लिए हैं। शो में फिल्मकार अनुराग बासु उनके जोड़ीदार रहे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी डॉ. जोशी के कायल हो गए। अभी उन्होंने शो में चैरिटी के लिए
 | 
देहरादून-टीवी पर छाये उत्तराखंड के पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ. जोशी, कौन बनेगा करोड़पति में जीते 25 लाख

देहरादून-पद्मभूषण पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी अपने गंभीर अंदाज में टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लिया। उन्होंने चैरिटी के लिए 25 लाख रुपये जीत लिए हैं। शो में फिल्मकार अनुराग बासु उनके जोड़ीदार रहे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी डॉ. जोशी के कायल हो गए। अभी उन्होंने शो में चैरिटी के लिए और इनाम जीतने की उम्मीद जताई है।

हल्द्वानी-पर्यटन की दृष्टि से नंधौर है खास, विकास में बजट बना बाधक

शुक्रवार को पदमभूषण डॉ. जोशी कौन बनेगा करोड़पति शो में आए। अमिताभ बच्चन ने इस कर्मवीर के साथ खुद को जोड़ते हुए कहा कि अब हमारे चिंतित होने का समय आ गया है। यदि अब भी न संभले तो न संभलने का मौका मिलेगा और न संभालने का। पहले सवाल से उत्तराखंड से संबंधित पूछे गए। इसके साथ ही पर्यावरण और प्रकृति से जुड़े कई सवाल शो में पूछे गए, जिनका डॉ. जोशी और अनुराग बासु ने आपसी समन्वय से जवाब दिया। जैसे ही डॉ. जोशी ने 25 लाख रुपये के सवाल का जवाब दिया। इसके बाद समय समाप्त होने की घोषणा हो गई। अमिताभ बच्चन ने कहा कि डा. जोशी मानव जीवन को मूल उद्देश्य की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

हल्द्वानी-कल वनमंत्री हरक सिंह रावत रामनगर में, पढिय़े पूरा कार्यक्रम

बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी डॉ. जोशी न सिर्फ सकल घरेलू उत्पाद की तर्ज पर सकल पर्यावरणीय उत्पाद पर निरंतर जोर दे रहे हैं, वह हिमालयी राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर संवारने की कोशिशों में जुटे हैं। इसे देखते हुए उन्हें कौन बनेगा करोड़पति ने उन्हें कर्मवीर स्पेशल शो में आमंत्रित किया।