Bareilly-मालिक दिल्‍ली में, चोर कोठी के अंदर, ऐसा क्‍या हुआ जो लगा दी चोरों ने छत से छलांग

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। शास्त्री नगर स्थित एक बंद कोठी में चोरी के इरादे से घुसे चोरों को रात 11 बजे मोहल्ले वालों ने देख लिया। इस पर मोहल्ले में शोर मच गया। लोगों ने चोरों को चारों ओर से घेर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हड़बड़ाए चोरों ने छत से छलांग लगा
 | 
Bareilly-मालिक दिल्‍ली में, चोर कोठी के अंदर, ऐसा क्‍या हुआ जो लगा दी चोरों ने छत से छलांग

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। शास्‍त्री नगर स्थित एक बंद कोठी में चोरी के इरादे से घुसे चोरों को रात 11 बजे मोहल्‍ले वालों ने देख लिया। इस पर मोहल्‍ले में शोर मच गया। लोगों ने चोरों को चारों ओर से घेर लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हड़बड़ाए चोरों ने छत से छलांग लगा दी। हालांकि, उन्‍हें ज्‍यादा चोट नहीं आई है।

प्रेमनगर के शास्‍त्रीनगर की एक बंद कोठी में दो चोर ताला तोड़कर घुस गए। बात रात 11 बजे की है। उस वक्‍त मोहल्‍ले के कुछ लोगों ने उन्‍हें घर के अंदर घुसते देख लिया। इस पर उन्‍होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्‍ले के सभी लोग एकत्र हो गए। चोर चारों तरफ से घिर गए। भागने का कोई तरीका नजर नहीं आया।

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर चोरों ने एक मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सुर्खा बानखाना निवासी सलीम-जुबैर बताए हैं। पुलिस ने बताया कि कोठी मालिक दिल्‍ली गए हुए हैं। उनके आने के बाद चोरों पर कार्रवाई की जाएगी।