One Nation-One Standard: देश में वन नेशन-वन स्टैंडर्ड लागू करने की तैयारी, ऐसे तय होंगे वस्तुओं के मानक

मोदी सरकार देशवासियों के सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास करती रही है। सरकार अब वन नेशन-वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) के ऐलान के बाद वन नेशन-वन स्टैंडर्ड (One Nation One Standard) को लागू करने की तैयारी में है। अभी तक वस्तुओं के मानक अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा जारी किए जाते हैं। वन
 | 
One Nation-One Standard: देश में वन नेशन-वन स्टैंडर्ड लागू करने की तैयारी, ऐसे तय होंगे वस्तुओं के मानक

मोदी सरकार देशवासियों के सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास करती रही है। सरकार अब वन नेशन-वन राशन कार्ड (One Nation One Ration Card) के ऐलान के बाद वन नेशन-वन स्टैंडर्ड (One Nation One Standard) को लागू करने की तैयारी में है। अभी तक वस्तुओं के मानक अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा जारी किए जाते हैं।
One Nation-One Standard: देश में वन नेशन-वन स्टैंडर्ड लागू करने की तैयारी, ऐसे तय होंगे वस्तुओं के मानक
वन नेशन-वन स्टैंडर्ड को लेकर उपभोक्ता मंत्रालय का कहना है कि इसे लागू करने के लिए सभी संबंधित मंत्रालयों से चर्चा चल रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standard) के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मंत्रालय ने वन नेशन-वन स्टैंडर्ड के लिए एक टाइमलाइन (timeline) भी तय की थी, पर कोरोना महामारी की वजह से उस पर अमल नहीं किया जा सका।

वन नेशन-वन स्टैंडर्ड का जिक्र करते हुए मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मार्च 2021 तक पूरे देश में वन नेशन-वन राशनकार्ड का लक्ष्य हासिल करने के बाद मंत्रालय वन नेशन-वन स्टैंडर्ड पर आगे बढ़ेगी। अभी मानक तैयार करने की जिम्मेदारी बीआईएस (BIS) की है। पर कई दूसरे मंत्रालय भी अलग-अलग वस्तुओं के लिए मानक तैयार करते हैं। हमारी कोशिश है कि संबंधित मंत्रालय अपने-अपने मानक तैयार करे।
                          http://www.narayan98.co.in/
One Nation-One Standard: देश में वन नेशन-वन स्टैंडर्ड लागू करने की तैयारी, ऐसे तय होंगे वस्तुओं के मानक                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8