हल्द्वानी-एक करोड़ का हुआ इंदु का मेरो लहंगा, उत्तराखंड संगीत जगत को मिला नया सुपरस्टार

Haldwani-(जीवन राज)-इन दिनों उत्तराखंड के संगीत जगत में एक नये सितारे ने अपनी चमक बिखेर रखी है। हर कोई उनकी सुरीली आवाज का दीवाना हो चुका है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म उनके गाने की वीडियो से भर चुके है। आज वह उत्तराखंड की नहीं पूरे देश में चांद की तरह अपने गीतों से चमक
 | 
हल्द्वानी-एक करोड़ का हुआ इंदु का मेरो लहंगा, उत्तराखंड संगीत जगत को मिला नया  सुपरस्टार

Haldwani-(जीवन राज)-इन दिनों उत्तराखंड के संगीत जगत में एक नये सितारे ने अपनी चमक बिखेर रखी है। हर कोई उनकी सुरीली आवाज का दीवाना हो चुका है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म उनके गाने की वीडियो से भर चुके है। आज वह उत्तराखंड की नहीं पूरे देश में चांद की तरह अपने गीतों से चमक रहे है। जी हां हम बात कर रहे इंदु आर्य यानि इंद्रर आर्या की। जो चांद की तरह चमक रहे है। उनका गीत मेरो लहंगा-2 एक करोड़ की लिस्ट में शामिल हो चुका है। करोड़पति की लिस्ट में शामिल होने वाले इंदु अल्मोड़ा जिले के पहले लोकगायक है। यू-ट्यूब पर अभी तक उनके गीत मेरो लहंगा -2 को 10120000 व्यूज मिल चुके हैं जबकि इसकी गीत के वीडियो को 571200 व्यूज मिल चुके हैं।

लोकगायक इंद्रर आर्या ने बातचीत में बताया कि इससे पहले वह कई सुपरहिट गीत दे चुके हैं। यह उनका पहला गाना है जो 1 करोड़ के पार हुआ है। मेरो लहंगा-2 गीत की सफलता पर उन्होंने अपने फैंस का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यह पल उनकी जिंदगी में कभी न भूलने वाला पल है। आज उनकी मेहनत रंग लायी। पहाड़ के प्रति प्यार ने उन्हें आज उत्तराखंड का स्टार बनाया है। बेटे इंद्रर का गीत करोड़पति की लिस्ट में शामिल होने पर उनके माता-पिता ने भी खुशी जताई। बता दें कि इस गीत को अभी तक टिक-टॉक में सबसे ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। इसके अलावा लोगों ने शादियों से लेकर पार्टियों के डांस की वीडियो मेरो लहंगा-2 गीत में बनाई है।

जिस तरह लोकगायक इंद्रर आर्या ने अपने उत्तराखंड के संगीत जगत मेें अपनी शुरूआत की थी। उससे साफ हो गया था कि वह भविष्य के सितारे है। आज उन्हें वह पद मिल गया। अगर बात करें कुमाऊंनी गीतों की तो सुपरस्टार लोकगायक बीके सामंत के बाद इंद्रर आर्या का गीत करोड़पति की लिस्ट में शामिल है। हालांकि गढ़वाली में भी कई गीत करोड़पति की लिस्ट में शामिल है। उत्तराखंड के चुनिंदा गीत ही करोड़पति की लिस्ट में शामिल हो पाये।

इंद्रर आर्या के अधिकांश गीत उनके चैनल इंद्रर आर्या स्टर कुमाऊंनी सिंगर से आये है। उनके चैनल के अभी तक 63 हजार से ऊपर सब्सक्राइबर हो चुके हैं। जिस तरह वह अपने गीतों से लोगों को झूमा रहे है उससे साफ होता है कि जल्द उनके चैनल के 1 लाख सब्सक्राइबर पूरे हो जायेंगे। आज ही उनका एक नया गीत जिन्स वाली छोटी रिलीज हुआ जो आपकों एसएस म्यूजिक मंत्रा चैनल पर सुनने को मिल जायेगा। जल्द ही उनके कई और धमाकेदार गीत आने वाले है। जो दर्शकों को पसंद आयेंगे।