यूपी मे इस जगह भैंस चराने के लिए मिलती है 25 हजार हर माह तनख्वाह , जानिए क्या है वजह…!

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : हमने बहुत बार देखा है कि लोग कमाई करने के लिए बड़ी बड़ी दूध की डेयरी खोलते है। जहां पर बहुत सारी भैंसे रखी जाती है। किन्तु वहां पर काम करने वाले इंसान हमेशा मजबूर से दिखाई देते है। क्योंकि जब इंसान के पास कोई हुनर नहीं होता है तब
 | 
यूपी मे इस जगह भैंस चराने के लिए मिलती है 25 हजार हर माह तनख्वाह , जानिए क्या है वजह…!

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : हमने बहुत बार देखा है कि लोग कमाई करने के लिए बड़ी बड़ी दूध की डेयरी खोलते है। जहां पर बहुत सारी भैंसे रखी जाती है। किन्तु वहां पर काम करने वाले इंसान हमेशा मजबूर से दिखाई देते है। क्योंकि जब इंसान के पास कोई हुनर नहीं होता है तब उसे इस प्रकार के काम पर रखा जाता है। किन्तु आज आपको एक चौंकाने वाली खबर के बारे मे बता रहे है।

यूपी मे इस जगह भैंस चराने के लिए मिलती है 25 हजार हर माह तनख्वाह , जानिए क्या है वजह…!

भैंस चराने के लिए रखे गए एम्पालॉइज

क्योंकि जहां एक ओर हमारे देश मे पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है वहीं दूसरी ओर खबरे है कि नोएडा मे भैंस चराने वाले इंसान को 25 हजार रुपये प्रतिमाह सैलेरी दी जा रही है। हम जानते है कि ये बात किसी के भी जहन मे आसानी से नहीं तरने वाली है। किन्तु ये एकदम सच है। नोएडा मे बकायदा भैंसों को चराने के लिए एम्पलॉईस लगाए गए हैं। जिसके लिए उन्हें प्रत्येक माह 25 हजार रूपये तनख्वाह दी जा रही है।

यूपी मे इस जगह भैंस चराने के लिए मिलती है 25 हजार हर माह तनख्वाह , जानिए क्या है वजह…!

अधिकांश लोग यूपी व बिहार के

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास स्थित झट्टा गांव के किसानों ने अपनी भैसों को चराने के लिए लोगों को नौकरी पर रखा है। हालांकि ये लोग अनपढ़ है किन्तु इन्हें पढ़े -लिखे लोगों से भी अधिक सैलेरी दी जा रही है। बता दें कि इनमे अधिकांश लोग यूपी और बिहार के है।

किसानों के पास कई भैंसे

मामले की जानकारी देते हुए गांव के सोहनपाल पहलवान ने बताया की जो लोग चरवाहों का काम कर रहे है, वह फसल की बुआई और कटाई के लिए आते है। वहीं कुछ किसानो का कहना है कि उनके पास वक्त नहीं है। जिसके चलते वह आदमी रखते हैं। बता दें कि यहा पर किसानो के पास कई सारी भैंसे है। जिन्हे चराने के लिए ज्यादा व्यक्तियों की आवश्यकता होती है।