मकर संक्रानि के विशेष पर्व पर सूर्य की ऐसे करे पूजा,खत्म होंगे सारे दोष

मकर संक्रांति हिन्दू संस्कृति का एक विशेष त्यौहार है जिसे पुरे भारत वर्ष में मनाया जाता है ऐसी मान्यता है की यह पर्व सूर्य देव की उपासना का उत्तम दिन है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जो शनि देव की राशि है।तो इस दिन स्नान के बाद आपको तिल मिले
 | 
मकर संक्रानि के विशेष पर्व पर सूर्य की  ऐसे करे पूजा,खत्म होंगे सारे दोष

मकर संक्रांति हिन्दू संस्कृति का एक विशेष त्यौहार है जिसे पुरे भारत वर्ष में मनाया जाता है ऐसी मान्यता है की यह पर्व सूर्य देव की उपासना का उत्तम दिन है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जो शनि देव की राशि है।तो इस दिन स्नान के बाद आपको तिल मिले हुए जल से भगवान ​सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन एक साफ लोटे में काला तिल, साफ पानी, अक्षत्, लाल पुष्प, शक्कर और रोली डाल दें। फिर सूर्य मंत्र को उच्चारण करते हुए उसे सूर्य देव को अर्पित कर दें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार
ऐसी मान्यता है कि इस दिन काले तिल से पूजा करने पर सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और शनि देव की तरह ही अपने भक्तों को भी धन-धान्य प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। जब पहली बार सूर्य देव शनि देव के घर पधारे थे तब उन्होंने काले तिल से ही अपने पिता का आदर-सत्कार और उपासना की थी। इससे सूर्य देव बहुत प्रसन्न हुए थे और उन्होंने शनि देव को आशीर्वाद दिया था कि जब वे मकर राशि में आएंगे तो शनि देव का घर धन—धान्य से परिपूर्ण हो जाएगा। शनि और सूर्य देव के मिलन की यह कथा देवी पुराण में मिलती है।