देहरादून- राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता से की ये अपील, दिन को ऐसे बनाएंगे खास

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। कोरोना की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर लोग अपने घरों में इस खुशी के पर्व को मना रहे है। उत्तराखंड में भी इस पावन मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री आवास आज 5100
 | 
देहरादून- राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता से की ये अपील, दिन को ऐसे बनाएंगे खास

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। कोरोना की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर लोग अपने घरों में इस खुशी के पर्व को मना रहे है। उत्तराखंड में भी इस पावन मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री आवास आज 5100 घी के दियों से जगमगाएगा। उधर, प्रदेश भाजपा कार्यालय पर दीपोत्सव के साथ सुंदर कांड का पाठ होगा। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

देहरादून- राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता से की ये अपील, दिन को ऐसे बनाएंगे खास

प्रदेश वासियों से दीपोत्सव मनाने की अपील

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत के मुताबिक, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों से घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की है। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के निर्देश पर प्रदेश और जिला कार्यालय में दीपोत्सव व रंगोली के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सुंदर कांड का पाठ होगा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन), वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

देहरादून- राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर सीएम त्रिवेन्द्र ने जनता से की ये अपील, दिन को ऐसे बनाएंगे खास

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन के अनुसार अयोध्या से भूमि पूजन का सीधा प्रसारण होगा। पार्टी कार्यालय में सीधा प्रसारण बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। साढ़े चार बजे से सुंदर कांड का पाठ और सूर्यास्त होने पर पार्टी कार्यालय दीपक की रोशनी से जगमगाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अतिरिक्त प्रदेश में संभाग कार्यालय हल्द्वानी, जिला कार्यालयों व कार्यकर्ताओं व जन सामान्य द्वारा अपने अपने स्थानों व निवास पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा सभी मंडलों एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपने आवास पर 11-11 दीये जलाएंगे।