1 फरवरी को वित्त मंत्री करेंगी बजट पेश ये होंगे नियम

न्यूज टुडे नेटवर्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2021 का बजट पेश करेंगी। इस साल एलपीजी गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा के कई सामान के दाम घटाया या बढ़ाया जा सकता एटीएम से रुपय निकालने के भी नए नियम बनाएं गए हैं जो की 1 फरवरी से देश में लागू हो सकता है। चलिए
 | 
1 फरवरी को वित्त मंत्री करेंगी बजट पेश ये होंगे नियम

न्यूज टुडे नेटवर्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2021 का बजट पेश करेंगी। इस साल एलपीजी गैस सिलेंडर सहित रोजमर्रा के कई सामान के दाम घटाया या बढ़ाया जा सकता एटीएम से रुपय निकालने के भी नए नियम बनाएं गए हैं जो की 1 फरवरी से देश में लागू हो सकता है। चलिए जानते हैं क्या होंगे नए नियम

1 फरवरी से ये होगें नियम

नए बजट में कई वस्तुओं पर शुल्क कटौती किया जा सकता है, जिसमें फर्नीचर के कच्चा माल, तांबा भंगार, कुछ रसायन, दूरसंचार उपकरण और रबड़ उत्पाद शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पॉलिश किए गए हीरे, रबड़ के सामान, चमड़े के कपड़े, दूरसंचार उपकरण और कालीन जैसे 20 से अधिक उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती की जा सकती है। फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ बिना रंदी लकड़ियों और हार्डबोर्ड आदि पर सीमा शुल्क पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।

अब एटीएम से रुपय निकालने के लिए ये होगें नियम

देश भर में बढ़ते एटीएम फ्रॉड को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने फरवरी से एटीएम से रुपय निकालने के नए नियम लागू करने जा रहा हैं। पीएनबी बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। नॉन ईएमवी एटीएम या गैर ईएमवी एटीएम होते हैं जिनमें एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लेनदेन के दौरान नहीं किया जाता। इन मशीनों में डेटा कार्ड मैगनेटिक पट्टी के जरिये पढ़ा जाता है। अब इसमें नया बदलाव किया जाएगा इससे बैंक अपने ग्राहको को एटीएम फ्रॉड से बचा सकती है।

1 फरवरी को बदलेंगे सिलेंडर के दाम

1 फरवरी से सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा। हालांकि, बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं। इस साल जनवरी में कंपनियों ने दाम नही बढ़ाए थे। अब फरवरी महीने में देखना होगा की कंपनियां दाम बढ़ाती है या नहीं। हर महीने की पहली तारीख को कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं।