OCI और PIO कार्ड-धारकों को भारत सरकार ने दी खुशखबरी, वीजा के नियमों में हुए बदलाव

भारत सरकार ने भारत यात्रा के लिए कुछ नीतियों में बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज सभी ओवरसीज सीटिजन ऑफ इंडिया (OCI) और पर्सन ऑफ इंडिया ओरिजिन कार्ड-धारक (PIO card holder) और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को भारत आने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार सरकार पर्यटक वीजा छोड़कर, सभी
 | 
OCI और PIO कार्ड-धारकों को भारत सरकार ने दी खुशखबरी, वीजा के नियमों में हुए बदलाव

भारत सरकार ने भारत यात्रा के लिए कुछ नीतियों में बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज सभी ओवरसीज सीटिजन ऑफ इंडिया (OCI) और पर्सन ऑफ इंडिया ओरिजिन कार्ड-धारक (PIO card holder) और अन्य सभी विदेशी नागरिकों को भारत आने की अनुमति दे दी है।

गृह मंत्रालय के अनुसार सरकार पर्यटक वीजा छोड़कर, सभी OCI, PIO कार्ड धारकों और अन्य विदेशी नागरिकों को किसी भी उद्देश्य से भारत आने की अनुमति देती है। वे अधिकृत हवाई अड्डों (airports) और सीपोर्ट इमिग्रेशन चेक पोस्ट (seaport immigration check post) के जरिए हवाई या जल मार्गों से देश में प्रवेश कर सकते हैं।

इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि इस श्रेणीबद्ध छूट के तहत, सरकार ने ‘इलेक्ट्रॉनिक’, पर्यटन और चिकित्सा (electronic visa, tourist visa, medical visa) श्रेणियों को छोड़कर सभी मौजूदा वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल करने का फैसला किया है। चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने के इच्छुक विदेशी नागरिक मेडिकल वीजा के लिए मेडिकल अटेंडेंट (medical attendants) सहित आवेदन कर सकते हैं।
                          http://www.narayan98.co.in/
OCI और PIO कार्ड-धारकों को भारत सरकार ने दी खुशखबरी, वीजा के नियमों में हुए बदलाव                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8