OBC Reservation: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में एडमिशन के लिए मिलेगा आरक्षण

केंद्र सरकार ने केंद्र विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya...
 | 
OBC Reservation: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में एडमिशन के लिए मिलेगा आरक्षण

केंद्र सरकार ने केंद्र विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya committee) के स्कूलों में 2020 सत्र से ओबीसी आरक्षण के नियमों को लागू करने की मंजूरी दे दी है। अब इन दोनों केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में लोगों को ओबीसी आरक्षण (OBC reservation) का लाभ मिल सकेगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इसके नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए।
OBC Reservation: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में एडमिशन के लिए मिलेगा आरक्षणजानकारी के मुताबिक केंद्रीय विद्यालय (KV) में जल्द ही पहली कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन (online registration) विंडो खुलने जा रही है। इसके लिए 13 जुलाई को देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों की ऑनलाइन बैठक होगी। बैठक में एडमिशन (admission) के लिए नए नियमों के साथ ही सॉफ्टवेयर (software) में बदलाव की जानकारी दी जाएगी। वहीं, नवोदय स्कूलों में छठवीं में प्रवेश में आरक्षण मिलेगा। पहली बार 2017 में इन स्कूलों में आरक्षण की मांग उठी थी। तीन महीने पहले ही इसका खाका तैयार किया गया था। निजी संस्थानों में यह नियम अभी तक लागू नहीं किया गया है।
                     http://www.narayan98.co.in/
OBC Reservation: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में एडमिशन के लिए मिलेगा आरक्षण                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8