देहरादून- अब इस नये तरीके से सर्विस वोटर कर पाएंगे मताधिकार का प्रयोग, निर्वाचन आयोग ने किया ये बड़ा बदलाव

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: भारत निर्वाचन आयोग ने सर्विस वोटर के लिए मतदान व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। आम चुनाव के लिए सर्विस वोटर को मतपत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे। सर्विस वोटर के मताधिकार का प्रयोग सही तरीके से हो, इसके लिए बैलेट पेपर पर बारकोड की भी व्यवस्था होगी। बता दें अब तक रिटर्निंग
 | 
देहरादून- अब इस नये तरीके से सर्विस वोटर कर पाएंगे मताधिकार का प्रयोग, निर्वाचन आयोग ने किया ये बड़ा बदलाव

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: भारत निर्वाचन आयोग ने सर्विस वोटर के लिए मतदान व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। आम चुनाव के लिए सर्विस वोटर को मतपत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे। सर्विस वोटर के मताधिकार का प्रयोग सही तरीके से हो, इसके लिए बैलेट पेपर पर बारकोड की भी व्यवस्था होगी। बता दें अब तक रिटर्निंग अधइकारी सर्विस वोटर के मतपत्र उनके रिकॉर्ड ऑफिस के पते पर डाक से भेजते थे। जिसके बाद डाक के जरिए ही मतपत्र वापस लाए जाते थे। ऐसे में मतपत्र मतदाता तक पहुंचने में कई बार दिक्कत हो जाती थी।

देहरादून- अब इस नये तरीके से सर्विस वोटर कर पाएंगे मताधिकार का प्रयोग, निर्वाचन आयोग ने किया ये बड़ा बदलाव

जिससे सर्विस वोट का गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना रहता था। जिसको देखते हुए अब निर्वान आयोग ने सर्विस वोटर की व्यवस्था पूरी तरह बदल दी है। निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी मुताबिक अब सर्विस वोटरों के मतपत्र रिकॉर्ड ऑफिस से ऑनलाइन भेजे जाएंगे। जो उसी दिन संबंधित यूनिट को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

एक लाख से अधिक सर्विस वोटर

आपको बता दें कि राज्य में सर्विस वोटर की संख्या एक लाख से अधिक है। कई विस क्षेत्रों में सर्विस वोटर खासी प्रभावी संख्या में है। इस कारण अब सर्विस मतपत्र की व्यवस्था बदलने से सर्विस वोटर का महत्व बढ़ गया है।