अब राहुल गांधी की जगह ये पूर्व केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष !

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोडऩे पर अड़े हुए हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और हॉकी ओलम्पियन असलम शेर खान ने कहा कि वह 2 वर्ष के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने को तैयार हैं। पूर्व मंत्री खान ने कहा कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बने
 | 
अब राहुल गांधी की जगह ये पूर्व केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष !

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोडऩे पर अड़े हुए हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और हॉकी ओलम्पियन असलम शेर खान ने कहा कि वह 2 वर्ष के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने को तैयार हैं। पूर्व मंत्री खान ने कहा कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बने रहते हुए काम करना चाहते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन यदि वो चाहें तो मैं आने वाले 2 साल तक ये जिम्मेदारी निभाना चाहता हूं। बता दें कि 25 मई को नई दिल्ली में हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी खान ने अपनी दावेदारी जताई थी, लेकिन कमेटी ने उनका प्रस्ताव खारिज करते हुए राहुल को पार्टी के पुनर्गठन की जिम्मेदारी दे दी थी।

अब राहुल गांधी की जगह ये पूर्व केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष !

कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव जरूरी

असलम शेर खान ने कहा कि मैंने अपने निजी लाभ के लिए राहुल को पत्र नहीं लिखा था। मेरा मानना है कि कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव की जरूरत है। पार्टी को पुनर्गठित करने की भी जरूरत है, इसलिए मैं बुरे वक्त में इस जिम्मेदारी को निभाना चाहता हूं।

क्या कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री का

खान ने सफाई देते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव में हार का जिम्मेदार राहुल गांधी को नहीं मानना चाहिए, लेकिन कांग्रेस जनता तक अपनी आवाज पहुंचाने में पूरी तरह असफल रही है, इसका फायदा ही बीजेपी और नरेंद्र मोदी को मिला है। खान ने कहा कि पार्टी में बदलाव की जरूरत है, यदि मुझसे बेहतर कोई उम्मीदवार हो तो उसे मौका दिया जाना चाहिए।

अब राहुल गांधी की जगह ये पूर्व केंद्रीय मंत्री बनने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष !

भारतीय हॉकी टीमा का हिस्सा रह चुके हैं असलम शेर खान

सलम शेर खान ने 27 मई को खत भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा, ”मैं पार्टी को अपनी सेवाएं देना चाहता हूं और दो साल के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने को तैयार हूं। ” उन्होंने कहा कि बतौर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राजनेता के अनुभव के आधार पर उन्होंने यह पेशकश की है। गौरतलब है कि असलम शेर खान उस भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे, जिसने 1975 में मलेशिया के कुआलालंपुर में हॉकी विश्वकप जीता था।