नोएडा: रात में हुई थी शराब पार्टी, सुबह तक ऐसा क्या हुआ कि पति पत्नी के शव मिले

न्यूज टुडे नेटवर्क। रात में कोई शराब पार्टी के बाद सुबह एक दंपति के शव घर में ही पड़े मिले। घर में सभी सामान बिखरा मिला। जिससे लूटपाट की आशंका का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना ग्रेटर नोएडा के beta2 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। रात को बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या
 | 
नोएडा: रात में हुई थी शराब पार्टी, सुबह तक ऐसा क्या हुआ कि पति पत्नी के शव मिले

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। रात में  कोई शराब पार्टी के बाद सुबह एक दंपति के शव घर में ही पड़े मिले। घर में सभी सामान बिखरा मिला। जिससे लूटपाट की आशंका का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना ग्रेटर नोएडा के beta2 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई। रात को बुजुर्ग दंपति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके कमरे के भीतर पड़ा था और पति का शव बेसमेंट में पड़ा मिला। शुक्रवार को सुबह जब स्थानीय लोगों ने बेसमेंट में शव को देखा जो घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बीती रात दंपति के घर पार्टी हुई थी। इसके बाद किसी विवाद की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर दंपति की हत्या कर दी गई है। घटना की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस हर पहलू पर इस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा: रात में हुई थी शराब पार्टी, सुबह तक ऐसा क्या हुआ कि पति पत्नी के शव मिले
फाइल फोटो नरेन्‍द्र नाथ

beta2 थाना क्षेत्र के अल्फा दो में नरेंद्र नाथ 74 वर्ष व उनकी पत्नी सुमन नाथ 65 वर्ष रहते थे। सुमन पिछले कई सालों से लोगों को निशुल्क योग की शिक्षा दे रही थी। दंपति के शव घर में पड़े होने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। ग्रेटर नोएडा के डीजीपी राजेश सिंह के अनुसार सुमन नाथ व उनके पति नरेंद्र नाथ की गला दबाकर हत्या की गई है।

जांच में बीती रात को घर में शराब पार्टी होने की बात भी सामने आई है। पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतलें व खाने-पीने का अन्य सामान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के बाद दोनों की हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया है कि मृतक दंपति का बाजार के कई लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को घर का सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी की खुली हुई मिली।

नोएडा: रात में हुई थी शराब पार्टी, सुबह तक ऐसा क्या हुआ कि पति पत्नी के शव मिले
फाइल फोटो–सुमन नाथ

पुलिस को आशंका है कि घर में लूटपाट की गई और विरोध करने पर हत्या कर दी गई। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है