नई दिल्ली- एक दूसरे के हुए निक और प्रियंका अब हिन्दू रीति रिवाजों से करेंगे शादी, जाने क्या है महमानों का ड्रेस कोड

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: रणवीर और दीपिका के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर निक जोनास भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानकारी मुताबिक निक और प्रियंका ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर ली है। शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन
 | 
नई दिल्ली- एक दूसरे के हुए निक और प्रियंका अब हिन्दू रीति रिवाजों से करेंगे शादी, जाने क्या है महमानों का ड्रेस कोड

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: रणवीर और दीपिका के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल और अमेरिकन सिंगर निक जोनास भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानकारी मुताबिक निक और प्रियंका ने शनिवार को राजस्‍थान के जोधपुर में ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर ली है। शादी की सभी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुईं। शादी में दोनों ने रॉल्‍फ लॉरेन के डिजाइनर कपड़े पहने थे। प्रियंका ने रॉल्‍फ लॉरेन का वेडिंग गाउन पहना। इस दौरान दोनों ने मशहूर ज्‍वैलर चोपर्ड की डिजाइन किए हुए वेडिंग बैंड एक दूसरे को पहनाए। निक के पिता पॉल केविन जोनास सीनियर ने शादी की जिम्‍मेदारी निभाई।

नई दिल्ली- एक दूसरे के हुए निक और प्रियंका अब हिन्दू रीति रिवाजों से करेंगे शादी, जाने क्या है महमानों का ड्रेस कोड

अब हिन्दू रीति रिवाज से होगी शादी

खबरों के मुताबिक तीन दिसंबर को देसी गर्ल प्रियंका और निक की हिन्दू रीति रिवाज से भी शादी होगी। बहरहाल दोनों की शादी की रस्में 29 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। जानकारी मुताबिक प्रियंका और निक अपनी शादी के बाद दो रिसेप्शन देंगे।

ये है प्रियंका निक के गेस्ट

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर, सिद्दार्थ रॉय कपूर के साथ-साथ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनकी पूरी फैमली भी इस शादी में इनवाईटेड है। मई में पहली बार प्रियंका और निक के रिलेशनशिप में होने की खबर सामने आई थी। दोनों ने काफी दिनों तक इस बात को छिपाए रखा। अगस्त में जब दोनों ने रोका सेरेमनी की तो सभी फैन्स हैरान रह गए और ये रिश्ता भी सब के सामने जाहिर हो गया।

नई दिल्ली- एक दूसरे के हुए निक और प्रियंका अब हिन्दू रीति रिवाजों से करेंगे शादी, जाने क्या है महमानों का ड्रेस कोड

शादी का ड्रेस कोड

वहीं अब प्रियंका और निक हिन्दू रीति रिवाज से शादी करेंगे लेकिन उससे पहले शादी से जुड़ी एक ख़ास खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की ड्रेस कोड को तय किया गया है। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक 2 दिसंबर को होने वाली शादी में पुरुषों को हरे और गुलाबी रंग की ड्रेस पहने को कहा गया है। वहीं महिलाओं को भी इसे बरकरार रखने के पूरे निर्देश दिए गए हैं।