
न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। अगर आपने अभी तक आपने वाहन में फास्ट टैग नहीं लगाया है तो हाईवे पर जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें। 14 फरवरी यानी रविवार रात 12 बजे से नियमों में बदलाव हो चुका है। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी टोल मैनेजर श्यामवीर यादव ने बताया कि टोल प्लाजा से बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। इसके बाद ही वे निकल सकेंगे।
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर नया नियम लागू कर दिया गया है। नए आदेश को लेकर रविवार सुबह से ही तैयारी चलती रही। बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी टोल से 1 दिन में करीब 17500 वाहन निकलते हैं। ऐसे में अव्यवस्था न फैले, इसके लिए प्राइवेट एजेंसियों को फ़ास्ट टैग लगाने के कार्य में लगाया गया था। हालांकि, अभी वाहनों को दोगुना टैक्स भरने के बाद जाने दिया जाएगा। वाहन चालकों को असुविधा से बचाने के लिए टोल प्लाजा पर फास्ट टैग लगाने की व्यवस्था भी की गई है।
ऐसे लगवा सकते हैं फ़ास्ट टैग
जिन वाहन स्वामियों ने अब तक वाहन में फास्ट ट्रैक नहीं लगवाया है, वह आसान प्रक्रिया से फास्टट्रैक का आवेदन कर सकते हैं। फास्टट्रैक लगवाने के लिए www.fasteg.org पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक संग्रह से भी लगवा सकते हैं।देशभर में 25% वाहनों पर अभी फास्टेग नहीं लगा है। ऐसे में टोल प्लाजा से गुजरते समय उन्हें दिक्कत आना तय है फास्ट टैग लगाने संबंधी आदेश को लेकर लगातार वाहन स्वामियों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद अभी तक लोगों ने फास्टेग नहीं लगवाया।