नई दिल्ली- भारत में लॉच हुई दुनिया की सबसे महंगी Chocolate, दाम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

World Most Expensive Chocolate, कई सेक्टर्स में कारोबार करने वाली कंपनी ITC ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट लॉन्च की है। इस चॉकलेट की कीमत करीब 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। ITC ने चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है। यह गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई हैं। आपको बता
 | 
नई दिल्ली- भारत में लॉच हुई दुनिया की सबसे महंगी Chocolate, दाम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

World Most Expensive Chocolate, कई सेक्टर्स में कारोबार करने वाली कंपनी ITC ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट लॉन्च की है। इस चॉकलेट की कीमत करीब 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। ITC ने चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है। यह गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2012 में डेनमार्क की अर्टिसन फ्रिर्ट्ज दुनिया की सबसे महंगी इंडिविजुल चॉकलेट थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी चॉकलेट की कीमत करीब 3.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम।

नई दिल्ली- भारत में लॉच हुई दुनिया की सबसे महंगी Chocolate, दाम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

स्पेशल बॉक्स में मिलेगी चॉकलेट

यह चॉकलेट संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। इनमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी। इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपये होगी। ITC आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफी और नयी श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।

कंपनी के पास है दुनिया का सबसे बड़ा सेफ

अनुज रुस्तगी ने एक मीडिया चैनल को खास बातचीत में बताया है कि चॉकलेट का बिजनेस काफी ज्यादा मुनाफे वाला है और फैबेल की नई चॉकलेट के लिए ऑर्डर देना होगा। इसे दिवाली से पहले इसीलिए लॉन्च किया है। हम ये बिल्कुल भी उम्मीद नहीं लगा रहे हैं कि ये चॉकलेट टनों में बिकेगी। हमारे इस प्रोडक्ट को लेकर कई HNI ने अपनी रुचि दिखाई है। ITC ने फैबेल ब्रैंड के तहत प्रीमियम चॉकलेट की शुरुआत 2016 में की है। कंपनी अपनी प्रीमियम चॉकलेट को लग्जरी होटल्स और दुनिया के अन्य बड़े शहरों में बेच रही है। प्रीमियम चॉकलेट को बनाने में कंपनी ने दुनिया के बड़े सेफ को रखा हुआ है। कंपनी ने हाल में कई सस्ती चॉकलेट भी लॉन्च की है।