नई दिल्ली-कल पेश होगा बजट 2019-20, इन तीन बीमा कंपनियों को मिलेगी संजीवनी

नई दिल्ली- शुक्रवार 5 जुलाई को बजट पेश किया जायेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार बजट करेंगी। यह मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट है, इसलिए लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं। लोगों को यह उम्मीद है कि वित्त मंत्री ऐसे कदम उठाएंगी जिनसे अर्थव्यवस्था की सेहत तो सुधरेगी ही, आम लोगों को भी राहत
 | 
नई दिल्ली-कल पेश होगा बजट 2019-20, इन तीन बीमा कंपनियों को मिलेगी संजीवनी

नई दिल्ली- शुक्रवार 5 जुलाई को बजट पेश किया जायेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार बजट करेंगी। यह मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट है, इसलिए लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं। लोगों को यह उम्मीद है कि वित्त मंत्री ऐसे कदम उठाएंगी जिनसे अर्थव्यवस्था की सेहत तो सुधरेगी ही, आम लोगों को भी राहत मिलेगी।

सूत्रों की माने तो बजट में सरकारी बीमा कंपनियों को संजीवनी देते हुए 3000 करोड़ रुपये की फंडिंग की घोषणा हो सकती है। जिनमें यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी का नाम शामिल है। फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ कि किस कंपनी को कितना फंड मिलेगा इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है।

नई दिल्ली-कल पेश होगा बजट 2019-20, इन तीन बीमा कंपनियों को मिलेगी संजीवनी

आज वित्तमंत्री ने संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2018-19 पेश किया। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए विकास की रफ्तार 8 फीसदी होनी चाहिए। साथ में उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल ईयर 2020 में जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। नए वित्त वर्ष में निवेश बढऩे की भी उम्मीद जताई गई है। बताया जा रहा है कि तीनों कंपनियों को फंड मिलने के बाद इनकी आर्थिक सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के बाद इनका मर्जर किया जा सकता है।