नई दिल्ली- अनलॉक-3 की ये हो सकती है नई गाइडलइन, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन खत्म होते ही पूरे देश में अब अनलॉक की गाइडलाइन के साथ व्यापार को पटरी में लाने की तैयारी की जा रही है। 31 जुलाई को अनलॉक-2 खत्म हो जाएगा। वही 1 अगस्त के अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। जिसमें कई तरह के कार्यों को खोला जा सकता है। देश के
 | 
नई दिल्ली- अनलॉक-3 की ये हो सकती है नई गाइडलइन, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

लॉकडाउन खत्म होते ही पूरे देश में अब अनलॉक की गाइडलाइन के साथ व्यापार को पटरी में लाने की तैयारी की जा रही है। 31 जुलाई को अनलॉक-2 खत्म हो जाएगा। वही 1 अगस्त के अनलॉक-3 की नई गाइडलाइन जारी हो सकती है। जिसमें कई तरह के कार्यों को खोला जा सकता है। देश के मशहूर टीवी चैनल की खबर के मुताबिक अनलॉक-3 में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोले जा सकते है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजने का काम किया है। जिसमें एक अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने की बात की गई है।

नई दिल्ली- अनलॉक-3 की ये हो सकती है नई गाइडलइन, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

खुल सकते है सिनेमा हॉल

जानकारी मुताबिक पूर्व में सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी। बैठकों के बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थियेटर शुरू करने को राजी थे। हालांकि मंत्रालय का मानना है कि अभी शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोलने चाहिए। साथ ही नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

जिमों में शुरु हो सकती है कसरत

यही नहीं न्यूज चैनल ने यह भी खबर दी है कि अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोले जा सकते है। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गयी है कि अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है। वहीं राज्यों के लिए भी अनलॉक-3 में कुछ और ढील दिए जाने की उम्मीद है।

नई दिल्ली- अनलॉक-3 की ये हो सकती है नई गाइडलइन, जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

31 जुलाई खत्म होगा अनलॉक-2

ज्ञात हो कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन केंद्र सरकार की ओर से लगाया गया था। यह जून महीने तक जारी था। इसके बाद 30 जून को अनलॉक 1 के तहत कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील देने का काम किया गया था। जिसमें आर्थिक प्रतिबंधों को खोला गया। उसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 का दौर शुरू हुआ। जो 31 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।