नई दिल्ली- केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने देश के छात्रों को किया संबोधित, दिए ये महत्वपूर्ण टिप्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी समस्या सुनी। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें तनाव मुक्त रहने के टिप्स भी दिए। शिक्षा संवाद के दौरान उन्होंने व्यवस्थित तरीके से केंद्रीय विद्यालयों को दोबारा खोले जाने की बात
 | 
नई दिल्ली- केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने देश के छात्रों को किया संबोधित, दिए ये महत्वपूर्ण टिप्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों को संबोधित करते हुए उनकी समस्या सुनी। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने स्टूडेंट्स के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें तनाव मुक्त रहने के टिप्स भी दिए। शिक्षा संवाद के दौरान उन्होंने व्यवस्थित तरीके से केंद्रीय विद्यालयों को दोबारा खोले जाने की बात कही। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये स्टूडेंट्स के लिए पुस्तक ज्ञान के साथ प्रशिक्षण को भी जोड़ती है। यह छात्रों को विद्वान बनाने के साथ एक मशीन नहीं, एक मानव बनाने का काम भी करेगी।

संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर पूछे जाएंगे सवाल

JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सिर्फ संशोधित पाठ्यक्रम के आधार पर सवाल पूछे जाएंगे ये कहना है केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक का, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि क्लासेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। इधर उत्तराखंड में 1 फरवरी से 6टी और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोले जाने के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सभी स्कूलों को तैयारी करने के निर्देश दिये है।