नई दिल्ली-(अपडेट)-रूझानों में भाजपा बहुमत के पार, जानिये राज्यवार सीटों की स्थिति

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-एनडीए 338 सीटों पर आगे चल रही है। जिसमें भाजपा अकेले 284 सीटों पर आगे है। भाजपा को रुझानों में बहुमत से बाजार में उछाल है। यूपी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की मेनका गांधी पीछे चल रहीं हैं, यहां से गठबंधन उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं
 | 
नई दिल्ली-(अपडेट)-रूझानों में भाजपा बहुमत के पार, जानिये राज्यवार सीटों की स्थिति

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क-एनडीए 338 सीटों पर आगे चल रही है। जिसमें भाजपा अकेले 284 सीटों पर आगे है। भाजपा को रुझानों में बहुमत से बाजार में उछाल है। यूपी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की मेनका गांधी पीछे चल रहीं हैं, यहां से गठबंधन उम्मीदवार चंद्र भद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार मल्ल‍िकार्जुन खडग़े कुलबर्गा सीट से पीछे चल रहे है। वही रायबरेली सीट से सोनिया गांधी 2197 वोटों से आगे हो गयीं हैं। इससे पहले वह कुछ वोटों से पीछे थीं। इधर पीलीभीत लोकसभा सीट पर दूसरे राउंड में भाजपा के प्रत्याशी वरुण गांधी 20711 वोटों से आगे चल रहे है। यहां गठबंधन के प्रत्याशी हेमराज वर्मा पीछे चल रहे हैं। रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा अब आगे हो चुकीं हैं। यहां से सपा उम्मीदवार आजम खान उन्हें टक्कर दे रहे है।

नई दिल्ली-(अपडेट)-रूझानों में भाजपा बहुमत के पार, जानिये राज्यवार सीटों की स्थिति

एक नजर देशभर में पार्टी के सीटों पर-

दल सीट
भाजपा 338
कांग्रेस 100
अन्य़ 104

नये अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक करते रहे।

राज्य वार सीटों की स्थिति

राज्य            भाजपा कांग्रेस अन्य
दिल्ली
हिमाचल प्रदेश    4 -0 -0
उत्तराखंड         5 -0- 0
उत्तर प्रदेश      53 -2- 25
झारखंड          12- 2- 0
बिहार           38- 32- 0
पंजाब           2 -10- 1
मध्य प्रदेश    28 -1- 0
ओडि़सा      23 -11 -77
गुजरात      26- 26 -0
महाराष्ट्र     42- 5 -1
तमिलनाडू   2 -32 -4
पश्चिमी बंगाल 15- 1- 26
केरल            0- 18 -2