नई दिल्ली-Whatsapp को तेजी से पछाड़ रहा ये मैसेंजर एप, इसलिए हासिल की टॉप पोजिशन

इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी 2021 का काफी नुकसान हो रहा है और दुनियाभर में लोग इस ऐप का विकल्प ढूंढने की कोशिश में लग गए हैं। भारत में हजारों लोगों ने वॉट्सऐप प्राईवेसी पॉलिसी 2021 की शर्तों और नियम को डेटा सिक्यॉरिटी के खिलाफ बताते हुए इस मेसेजिंग ऐप को
 | 
नई दिल्ली-Whatsapp को तेजी से पछाड़ रहा ये मैसेंजर एप, इसलिए हासिल की टॉप पोजिशन

इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी 2021 का काफी नुकसान हो रहा है और दुनियाभर में लोग इस ऐप का विकल्प ढूंढने की कोशिश में लग गए हैं। भारत में हजारों लोगों ने वॉट्सऐप प्राईवेसी पॉलिसी 2021 की शर्तों और नियम को डेटा सिक्यॉरिटी के खिलाफ बताते हुए इस मेसेजिंग ऐप को अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया है और इसके बदले Signal और Telegram जैसे मेसेजिंग ऐप का प्रमुखता से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

हासिल की टॉप पोजिशन

वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से इतना कुछ बदल गया है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एपल एप स्टोर पर Signal ने वॉट्सऐप को पछाड़कर टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। सिग्नल ने यह उपलब्धि महज 48 घंटे में हासिल कर ली।

क्या है वॉट्सऐप का मामला

आपको बता दूं कि सिग्नल को इस पोजिशन पर पहुंचाने का श्रेय Brian Acton को जाता है, जो वॉट्सऐप के को-फाउंडर थे। बाद में वॉट्सऐप को बेच दिया गया और फेसबुक ने इसे खरीद लिया। अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कहा है कि उनका डेटा फेसबुक के साथ शेयर किया जाएगा और इसके लिए उन्हें टर्म एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करना होगा। वॉट्सऐप की इस पहल से यूजर्स में काफी गुस्सा है।