नई दिल्ली-इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने थामा भाजपा का दामन, पाटी में मिली ये अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- हाल ही में फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के राजनीति में आने की खूब चर्चा हुई थी लेकिन कल फिल्म जगत की फेमस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे कई विपक्षियों का मुंह बंद हो गया।मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने
 | 
नई दिल्ली-इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने थामा भाजपा का दामन, पाटी में मिली ये अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- हाल ही में फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के राजनीति में आने की खूब चर्चा हुई थी लेकिन कल फिल्म जगत की फेमस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे कई विपक्षियों का मुंह बंद हो गया।मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईशा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे। ईशा कोप्पिकर को बीजेपी की महिला ट्रांसपोर्ट विंग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि कोप्पिकर ने वर्ष 1998 में आई तमिल फिल्म श्चंद्रलेखा से अपना डेब्यू किया था। इसी साल वे तमिल की काढ़ल कविताई फिल्म करके चर्चा में आई, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

नई दिल्ली-इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने थामा भाजपा का दामन, पाटी में मिली ये अहम जिम्मेदारी

फिल्म फिजा से किया था बॉलीवुड डेब्यू

ईशा के राजनीति में आने से अब हलचल तेज हो गई है। भाजपा का मिशन 2019 में यह एक बड़ा दाव है। मिशन 2019 जीताने में ईशा कोप्पिकर तरूप का इक्का साबित हो सकती है। बता दें कि वर्ष 2000 में आई हिंदी फिल्म फिजा से ईशा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर मेन रोल में थे। इसके आलावा ईशा डॉन, एक विवाह ऐसा भी, सलाम-ए-इश्क, क्या कूल हैं हम और हम तुम जैसी चर्चित फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।